भिनाय के पालडिया में निर्विरोध सरपंच चुनी गई सम्पत देवी

panchayat chunavअजमेर, 17 जनवरी। अजमेर जिले में प्रथम चरण के पंचायतीराज चुनाव के तहत कल 18 जनवरी को 100 ग्राम पंचायतों मंे सरपंचों एवं वार्ड पंचों के चुनाव के लिए मतदान होगा। आज नामांकन प्रक्रिया के दौरान भिनाय पंचायत समिति की पालडिया ग्राम पंचायत में सम्पत देवी निर्विरोध सरपंच चुनी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आरूषी मलिक ने बताया कि कल 18 जनवरी को प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। मतदान के पश्चात् मतगणना होगी। प्रथम चरण में पंचायत समिति भिनाय की 23, जवाजा की 36 तथा पीसांगन की 41 ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। आज सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में चुनाव करवाने तथा आदर्श आचार संहिता की पालना के निर्देश दिए गए।
भिनाय के रिटर्निंग अधिकारी श्री अंजुम ताहिर समा ने बताया कि पालडिया ग्राम पंचायत में आज नामांकन प्रक्रिया के पश्चात् सम्पत देवी को निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया। शेष सभी ग्राम पंचायतों में कल चुनाव हांेगे।
 
तीसरे चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी
पहले दिन जिला परिषद के लिए एक भी नामांकन नहीं
अजमेर, 17 जनवरी। अजमेर जिले में तीसरे चरण के पंचायतीराज चुनाव की अधिसूचना आज जारी कर दी गई। पहले दिन जिला परिषद के लिए एक भी नामांकन नहीं भरा गया।
जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार तीसरे चरण में सात वार्डाें के लिए चुनाव होना है। जिला परिषद के वार्ड संख्या 18, 19, 20, 21, 25, 26 एवं 27 में चुनाव होगा। इस चरण में किशनगढ़, केकड़ी व सरवाड़ पंचायत समितियों में चुनाव होंगे।
 
सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
अजमेर, 17 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आरूषी मलिक ने आगामी 20 व 28 जनवरी को विभिन्न ग्राम पंचायतों में होने वाले सरपंच व वार्ड पंच चुनाव के दिन संबंधित क्षेत्रा में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 20 जनवरी को श्रीनगर पंचायत समिति की देराठू, झड़वासा, भटियानी, अंराई पंचायत समिति की डबरेला, भगवन्तपुरा, बरोल, सरवाड़ पंचायत समिति की सराना, टांटोटी, शोकलिया, गोयला, केबानिया, शेरगढ़, जोताया, सातोलाव ग्राम पंचायत में तथा 28 जनवरी को सरवाड़ पंचायत समिति की हरपुरा, लल्लाई, अजगरा, फतेहगढ़, सूंपा, सांपला, स्यार, रामपाली, भगवानपुरा, बिड़ला, हिंगोनिया, खिरिया ग्राम पंचायत में मतदान होगा।
प्रवेश पत्रा धारित पत्राकार व मीडियाकर्मी हेतु आवश्यक जानकारी
अजमेर, 17 जनवरी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत आम चुनाव 2015 के दौरान प्रवेश पत्रा धारित पत्राकारों व मीडियाकर्मियों को मतदान बूथ व मतगणना केन्द्र पर प्रवेश, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के संबंध में दिशा- निर्देश जारी किए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत आम चुनाव के दौरान जिले में मतदान केन्द्रों व मतगणना स्थल पर प्रवेश पत्रा धारित पत्राकार व मीडियाकर्मी नियमों के अधीन प्रवेश कर सकेंगे। जिसके तहत पंचायत मुख्यालय के मतगणना स्थल पर अधिकार पत्रा धारित पत्राकारों, फोटोग्राफरों को उपस्थित रहने की अनुमति नहीं दी गई है। अधिकार पत्रा धारित पत्राकार जब मतदान बूथ के अन्दर जाये तो किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी नहीं करेंगे और न ही मोबाईल फोन ले जा सकेंगे।
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के समय मतगणना कक्ष के भीतर अधिकार पत्रा धारी पत्राकार, कैमरा टीम को वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी एवं मोबाईल फोन ले जाने की अनुमति नही होगी। जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति, जिला परिषद सदस्यों की मतगणना हेतु बनाए गए मतगणना केन्द्रों पर पत्राकारों के लिए एक पृथक कक्ष (मीडिया सेन्टर) आरक्षित कर उन्हेें वहां सभी जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए और जब अधिकार पत्रा धारित कोई पत्राकार मतगणना का अवलोकन मतगणना कक्ष में जाकर करना चाहे तो उसे बिना किसी कैमरे या मोबाईल फोन के मतगणना कक्ष में प्रवेश करने दिया जाए। लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी मतगणना कक्ष में उनके साथ रहे ताकि मतों की गोपनीयता एवं मतगणना की व्यवस्था पर किसी प्रकार का व्यवधान ना हो।
मतगणना कक्ष में रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी मतों की गोपनीयता व सुचारू मतगणना व्यवस्था हेतु किसी भी मीडियाकर्मी को मतगणना कक्ष में प्रवेश होने से रोक सकते हैं, भले ही उसके पास प्रवेश हेतु अधिकार पत्रा जारी किया हुआ हो।
error: Content is protected !!