गुगरवाल बने केन्द्रिय मंत्री सांवरलाल जाट के अतिरिक्त निजी सचिव



अजमेर। केन्द्रिय जल संसाधन राज्य मंत्री सांवरलाल जाट के अतिरिक्त निजी सचिव के पद पर स्थानान्तरित जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एलआर गुगरवाल को सोमवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जिला परिषद सभागार में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गयी।
इस अवसर पर अजमेर जिला कलक्टर डा. आरूषि मलिक एवं जिला प्रमुख वंदना नोगिया सहित जिले के कई आला अधिकारीयों ने श्री गुगरवाल को माल्यापर्ण कर साफा बंधाकर विदाई दी गयी। विदाई समारोह में जिला कलक्टर डा. आरूषि मलिक, जिला प्रमुख वंदना नांगिया, एडीएम प्रथम किशोर कुमार, नगर निगम मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीआर मीणा, एडीएम द्वितीय बंशीधर, एडीएम शहर हरफूलसिंह यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगदीशचन्द्र हेडा, शरद गेमावत अधीक्षण अभियंता भूसंक्षण विभाग, लेखाधिकारी रमेश बोहरा, केजी सोमानी, किशनलाल गहलोत, अधिशाषी अभियंता महानरेगा एन.के. टॉक, अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर, सहित जिले के पंचायत राज विभाग से जुड़े पांचों विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारीयों ने श्री गुगरवाल को दिल्ली पदस्थापन पर बधाई देते हुए विदाई दी।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक आई.ई.सी. महानरेगा
जिला परिषद अजमेर
मो.न. 9829357770, 9530300419