ब्यावर में निकली श्याम प्रभु की शोभायात्रा

_DSC0174_DSC0136-सुमित सारस्वत-  खाटू की तरह ब्यावर में भी कलयुग अवतारी बाबा श्याम का जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा फतेहपुरिया चौपड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर से रवाना हुई। यहां से सरावगी मोहल्ला, पाली बाजार, भारत माता सर्किल, अग्रसेन बाजार होते हुए पुन: मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बाबा की सवारी के आगे सौ से अधिक कलश धारण किए महिलाएं चल रही थी। सुमधुर बैंड की स्वर लहरियों के बीच जयकारे लगाते हुए श्याम प्रेमी झूम रहे थे। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर भक्तों ने श्याम प्रभु का पूजन किया। भक्तों ने अखंड ज्योत के दर्शन कर मनोकामना की। खाटू नरेश के जयकारों से शहर गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा में सुनिल कौशिक, मुकेश गर्ग, विनेश कौशिक, दिलीप बंसल, मोनिका कौशिक, साधना सारस्वत, इंदु जोशी, गौरव गर्ग, रामनारायण डाणी, चंद्रशेखर अग्रवाल, राजेश जोशी, जितेंद्र पाराशर, ओमप्रकाश खण्डेलवाल, सुनील मित्तल, विशाल पाठक, गरिमा पाठक, केतकी कौशिक, घनश्याम नवाल, मुरारी शिवनानी, कौशल्या कौशिक, सुनैना कौशिक, सुनीता कौशिक, रतना कौशिक, दिनेश गोयल, पिंटू बंसल सहित सैंकड़ों श्याम भक्त शामिल हुए।
(सारस्वत मीडिया…सबसे पहले, सबसे तेज)

error: Content is protected !!