
अजमेर, 20 अप्रैल। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने सार्वजनिक उपक्रमों एवं काॅरपोरेट संगठनों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया है कि वे राजकीय विद्यालयों में टाॅयलेट निर्माण में सहयोग के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में विद्युत, जल आदि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में भी राज्य सरकार का सहयोग करें। उन्होंने आगामी 15 जून से पहले-पहले प्रदेश के सभी विद्यालयों में लड़के और लड़कियों के लिए पृथक-पृथक टाॅयलेट निर्माण कार्य पूर्ण करने के साथ ही उनकी गुणवत्ता भी सभी स्तरों पर सुनिष्चित करने के निर्देष दिए हैं।
श्री देवनानी आज यहां षिक्षा संकुल में सर्व षिक्षा अभियान के सभागार में राजकीय विद्यालयों में सार्वजनिक उपक्रमों, काॅरपोरेट संगठनों के माध्यम से निर्मित किए जा रहे टाॅयलेट निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यालयोें मे टाॅयलेट, बिजली और पानी की न्युनतम सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक उपक्रमों, काॅरपारेट संगठनों को आगे आकर मदद करने पर जोर दिया। उन्होंने टाॅयलेटों में स्वच्छता के लिए भी पुख्ता प्रबंध पहले से ही सुनिष्चित किए जाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देष दिए।
षिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान के तहत 15 जून से पहले-पहले यह सुनिष्चित कर लिया जाए कि प्रदेष का कोई भी विद्यालय शौचालय विहीन नहीं हो। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में सर्व षिक्षा अभियान, माध्यमिक षिक्षा अभियान, टीएटी के साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों एवं काॅरपोरेट संगठनों के सहयोग से टाॅयलेट निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्कूली षिक्षा का बजट 197 अरब रखा हुआ है, यह सुनिष्चित किया जाए कि इसका समुचित उपयोग विद्यालयों और षिक्षा के विकास में हो।
श्री देवनानी ने कहा कि प्रदेष में षिक्षा के लिए गंभीर प्रयासों की पहल की गई है। षिक्षा में प्रदेष परिवर्तन की राह पर है। हम चाहते हैं कि राजस्थान षिक्षा क्षेत्र में देष के अग्रणी 10 राज्यों में सम्मिलित हों। उन्होंने कहा कि हमने हर पंचायत मुख्यालय पर एक आदर्ष विद्यालय स्थापित करने की पहल की है, जहां पर कक्षा एक से 12 वीं तक एक ही स्कूल में विद्यार्थी अध्ययन करें। उन्होंने विद्यालयों में विकास कार्यों के साथ ही वहां के वातावरण को भी प्रभावी बनाने के लिए सभी के सहयोग का आह्वान किया।
बैठक में प्रारंभिक षिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री पवन कुमार गोयल ने बताया कि प्रदेष के शौचालय विहीन 11 हजार 990 विद्यालयों में सर्व षिक्षा अभियान, माध्यमिक षिक्षा अभियान और टीएटी के साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों एवं काॅरपोरेट क्षेत्र के सहयोग से शौचालय निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सर्व षिक्षा, माध्यमिक षिक्षा अभियान और टीएटी द्वारा 8713 विद्यालयों में टाॅयलेट निर्माण का कार्य किया जा रहा है वहीं 3 हजार 287 विद्यालयों में सार्वजनिक उपक्रमों एवं काॅरपोरेट क्षेत्र के जरिए टाॅयलेट निर्माण का कार्य हो रहा है। उन्होंने टाॅयलेट निर्माण का कार्य समयबद्ध पूरा करने के साथ ही निर्मित टाॅयलेट को जलापूर्ति से जोड़े जाने के संबंध में भी बैठक में उपस्थित विभाग के अभियंताओं को निर्देष दिए।