यूथ एक्टिंग वर्कशॉप 20 से, फिल्म निर्देशक देंगे टिप्स

natya vrindअजमेर /नाट्यवृंद थियेटर एकेडमी एवं लायनेस क्लब अजमेर सर्व उमंग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 20 मई से 30 मई 2015 तक वैशाली नगर स्थित टर्निंग पाइंट स्कूल में आयोजित हो रही ग्रीष्मकालीन ‘यूथ एक्टिंग वर्कशॉप‘ (युवा अभिनय कार्यशाला) में हाल ही में रीलीज फिल्म ‘राजू राढौड़‘ व अन्य कई फिल्मों के निर्देशक अशोक बाफना भी अभिनय के विशेष टिप्स देंगे। क्लब सचिव आभा गांधी ने बताया कि ऑडिशन में चयनित युवाओं को अनुभवी रंगकर्मी उमेश कुमार चौरसिया के निर्देशन में अभिनय कौशल के विविध पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑडिशन 17 मई रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक टर्निंग पाइंट स्कूल परिसर में होगा। अध्यक्ष ज्योत्सना मित्तल के अनुसार समय-समय पर व्यक्तित्व विकास व नाट्य कला के विशेषज्ञों द्वारा भी अभिव्यक्ति कौशल सिखाया जाएगा। सह संयोजक अंकित शांडिल्य ने बताया कि 14 से 40 वर्ष के युवाओं इसमें भाग ले सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नाट्यवृंद संस्था विगत 28 वर्ष से थियेटर के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
उमेश कुमार चौरसिया
निर्देशक व संयोजक
संपर्क-9829482601

error: Content is protected !!