विचार गोष्ठी के साथ महाराजा दाहरसेन बलिदान दिवस कार्यक्रम शुरू

Daahersen smarak 5 aअजमेर 13 जून। सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक विकास एवं समारोह समिति द्वारा भारतीय इतिहास संकलन समिति अजमेर के सहयोग से विचार गोष्ठी का आयोजन कल रविवार 14 जून को सांय 5 बजे दाहरसेन स्मारक पर होगा। विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के महानगर संघचालक सुनील दत्त जैन व अध्यक्षता भारतीय इतिहास संकलन समिति के अध्यक्ष डॉ. एन.के. उपाध्याय करेगें।
विचार गोष्ठी में सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन के जीवन के विविध पक्षों के अतिरिक्त सिन्ध क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं पर भी आलेखों का प्रस्तुतीकरण होगा।
इस विचार गोष्ठी में डॉ. नवल किशोर उपाध्याय, डॉ. हरीश बेरी, डॉ. अर्जुन कृपलाणी (ब्यावर), डॉ. श्रीमती किशनी फुलवाणी, डॉ. प्रताप पिंजाणी, डॉ. बसन्त सोलंकी, डॉ. विपिन सोलंकी व जितेन्द्र जोशी अपने आलेखों का प्रस्तुतीकरण करेेगें।

15 जून को वाहन रैली एवं
16 जून को कवि सम्मेलन के साथ मुख्य समारोह का आयोजन

15 जून 2015 सोमवार –
प्रभात फेरी प्रातः 6 बजे महावीर सर्किल से स्मारक तक
परिसर परिक्रमा, धर्म ध्वजा फहराना, माल्यापर्ण व पुष्पांजलि – स्मारक पर हिंगलाज माता पूजा की जायेगी।
सांय 5 बजे से वाहन रैली – सिन्धी युवा महासमिति के साथ सभी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा एक वाहन रैली निकाली जायेगी। रैली मार्ग केसरगंज वैदिक यंत्रालय से डिग्गी- हेमू कालाणी चौक, प्लाजा सिनेमा, गिदवाणी मार्केट, शिवाजी पार्क, क्लाक टावर, मदार गेट, गांधी बाजार, चूढी बाजार, नया बाजार, महावीर सर्किल, रामप्रसाद घाट, लवकुश उद्यान, रीजनल चौराहा से स्मारक तक रहेगा।
16 जून 2015 मंगलवार सांय 5 बजे से –
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक, हरिभाउ उपाध्याय नगर पर आयोजित देश भक्ति कार्यक्रम के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय ख्याति प्राप्त श्री हरिओम पंवार, मेरठ, श्री जगदीश सोलंकी (कोटा) अशोक चारण सहित कई कवि अपनी प्रस्तुति देंगें।

(मोहन तुलस्यिाणी)
मो. 94131 35031
कार्यक्रम समन्व्यक

error: Content is protected !!