राजे ने बूढ़ा पुष्कर हेतु बनने वाले फीडर में गहरी रूचि दिखायी

मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे प्राचीन तीर्थ स्थल बूढा पुष्कर स्थित प्रदर्शनी दीर्घा में फीडर निर्माण     से संबंधित पूरी जानकारी लेते हुए
मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे प्राचीन तीर्थ स्थल बूढा पुष्कर स्थित प्रदर्शनी दीर्घा में फीडर निर्माण
से संबंधित पूरी जानकारी लेते हुए
अजमेर 13 जून। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे ने प्राचीन तीर्थ स्थल बूढ़ा पुष्कर मंे वर्षा के पानी को लाने के लिए बनाए जाने वाले फीडर की जानकारी लेने में गहरी दिलचस्पी दिखायी और कार्यक्रम स्थल पर स्थित प्रदर्शनी दीर्घा में चार्ट के माध्यम से प्रदर्शित फीडर निर्माण को बारीकी से देखते हुए विभाग के अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
मुख्यमंत्राी ने बूढ़ा पुष्कर फीडर निर्माण की आधारशिला रखने के बाद प्रदर्शनी स्थल पर लगे चार्ट को देखा । जल संसाधन विभाग के शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा एवं विभाग के मुख्य अभियंता ने फीडर बनाएं जाने के प्रारम्भिक स्थल से लेकर बूढ़ा पुष्कर तक पहुंचने तक की पूरी जानकारी दी।
मुख्यमंत्राी ने फीडर के दोनों ओर आ रहे बालू मिट्टी के टीले के स्थिरीकरण के बारे में पूछा जिससे फीडर में मिट्टी नही आ सकें। उन्होंने बताया कि इस फीडर के निर्माण कार्य पर 9 करोड़ 10 लाख रूपये खर्च होंगे और महात्मा गांधी नरेगा योजना से भी इसे जोड़कर और कार्य कराएं जाएंगे। प्रदर्शनी स्थल पर राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री औंकार सिंह लखावत, शिक्षा राज्य मंत्राी श्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनीता भदेल, पर्यटन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री शैलेन्द्र अग्रवाल, जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्राी का हेलीपेड पर स्वागत
अजमेर 13 जून। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे का आज प्रातः पुष्कर के निकट बनाए गये हेलीपेड पहुंचने पर जोरदार स्वागत और अभिनन्दन किया। शिक्षा राज्य मंत्राी श्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल, विधायक सर्वश्री सुरेश सिंह रावत, भागीरथ चैधरी, शंकर सिंह रावत, शत्राुघ्न गौतम, जिला प्रमुख सुश्री वंदना नोगिया, पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल पाठक ने पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्राी का पुष्कर के नागरिकों की ओर से भी विशाल माला पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
हेलीपेड पर संभागीय आयुक्त डाॅ. धर्मेन्द्र भटनागर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अमृत कलश व जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक, राजस्व मण्डल के रजिस्ट्रार श्री सी.आर.मीणा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्राी ने पुष्कर से लौटते समय हेलीपेड पर मौजूद विभिन्न संगठनों व नागरिकों से मिलकर उनके ज्ञापन भी प्राप्त किए ।
मुख्यमंत्राी श्रीमती राजे का हेलीपेड पर आर.के. मार्बल समूह के अध्यक्ष श्री अशोक पाटनी ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। श्री पाटनी के साथ समूह के श्री महावीर कोठारी भी थे।

error: Content is protected !!