भाजपा द्वारा प्रचार अभियान की जोरदार शुरूआत

उत्तर विधान सभा के विभिन्न वार्डो में खुले चुनाव कार्यालय
विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों की चुनाव सम्बंधी बैठक सम्पन्न।

bjp logoअजमेर, 07 अगस्त, 2015। भारतीय जनता पार्टी उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले वार्डो में आज प्रातः काल से प्रचार अभियान का श्रीगणेश हुआ। उत्तर विधानसभा के नौ वार्डो के चुनावी कार्यालय का उदघाटन शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
भाजपा के जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया कि आज दोप. 3.00 बजे संतकंवरराम काॅलोनी स्थित संत कुटीर में भाजपा उत्तर विधान सभा क्षेत्र के सभी अठाईस वार्डो के प्रत्याशियों की बैठक मान. शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी एवं अजमेर के चुनाव प्रभारी श्री बीरमदेव सिंह जी के सानिध्य में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रो. देवनानी ने सभी प्रत्याशीयों से सीधे संवाद करते हुऐं अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार का कार्य करने की शैली एवं रणनीति के बारे में बताया । श्री देवनानी ने बैठक को सम्बोधित करते हुऐं कहा कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव आचार सहिता का अक्षरशः पालन करते हुऐं इस चुनाव में सुचिता सौम्यता एवं अनुशासन बनाये रखना है।
स्वच्छ व सुन्दर अजमेर के लिए भाजपा का बोर्ड बनाऐ- देवनानी
देवनानी ने प्रत्याशियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे प्रचार के दौरान प्रत्येक क्षेत्र में वहा के नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुऐ उनके निराकरण का उपाय तय करते हुए पूर्व के नगर निगम के कांग्रेस कार्यकाल के दौरान अजमेर की जनता को जिन परेशानियों का सामना करना पड़ा उन सभी के बारे में जानकारी देते हुऐ जन-मानस को आश्वस्त करे कि आगामी चुनाव के बाद बनने वाले भाजपा के बोर्ड एवं मैयर द्वारा अजमेर के चहुमुखी विकास में कोई कमी नही रखी जायेगी।
श्री देवनानी ने सभी को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकारे है अतः हमें कडी से कडी जोडते हुऐ अजमेर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए नगर निगम पर भी भाजपा को लाना है। पिछले डेढ वर्ष के भाजपा के केन्द्र व राज्य सरकार के जनहित के कार्यो को जनजन तक पहुंचाने का कार्य करना है ताकि जनता यह जान सके की पिछले डेढ़ वर्षो में केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत एवं भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान बनाते हुऐ देश एवं राज्य के विकास को गति प्रदान की है।
अजमेर के प्रभारी श्री बीरमदेवसिंह जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि हमें इस चुनाव में अजमेर को कांग्रेस मुक्त करते हुऐं मिशन 60 को पूरा करना हैं। अजमेर के प्रत्येक वार्ड में भाजपा का परचम फैराये तथा अजमेर मे भाजपा का मैयर हो ताकि हम सभी मिलकर हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी का अजमेर को स्मार्ट सिटी एवं हैरिटेज सिटी बनाने का सपना पूरा कर सके।
आज उत्तर विधान सभा क्षेत्र में शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने वार्ड संख्या 51 के कार्यालय का उदघाटन कचहरी रोड़ स्थित डाॅ. क्षेत्रपाल के पास वाली गली में किया गया। इसी प्रकार वार्ड संख्या 08 के कार्यालय का उदघाटन देहली गेट स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास किया गया। वार्ड संख्या 01 के कार्यालय का उदघाटन ज्ञान विहार काॅलोनी के पास स्थित भवन में किया गया। वार्ड संख्या 06 के कार्यालय का उदघाटन गंज चैराहा स्थित होटल रिगल के निकट भवन में किया गया। वार्ड संख्या 02 के कार्यालय का उदघाटन दाहरसेन स्मारक के निकट फौजी जनरल स्टोर के पास किया गया। वार्ड संख्या 59 के कार्यालय का उदघाटन चैरसियावास रोड़ पर किया गया। वार्ड संख्या 04 का उदघाटन फाॅयसागर रोड़ स्थित काली माता मन्दिर के पास किया गया एवं वार्ड संख्या 07 के कार्यालय का उदघाटन देहली गेट स्थित कांच फैक्ट्री के पास किया गया। सभी कार्यालायों का उदघाटन मान. शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी जी के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी जगह सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। उदघाटन के पश्चात सभी वार्डो के प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर जनसम्पर्क अभियान का श्रीगणेश किया।
भाजपा के समर्थन में बैठे निर्दलीय प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आज विभिन्न वार्डो से निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापिस लेकर भाजपा के प्रति अपनी आस्था व समर्थन प्रदर्शित किया। वार्ड संख्या 55 से राजेन्द्र कुमावत ने भाजपा प्रत्याशी नीरज जैन के समर्थन में अपना नाम वापिस लिया। इसी प्रकार वार्ड संख्.या 56 से देवीलाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत के समर्थन में अपना नाम वापिस लिया एवं गहलोत को विजयी बनाने में तन-मन-धन लगाने का आश्वासन दिया। वार्ड संख्या 59 से राजकुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र वालिया के समर्थन में अपना नाम वापिस लेकर भाजपा के प्रति अपनी आस्था प्रदर्शित की तथा श्री वालिया को पूर्ण समर्थन देने का भरौसा दिलाया।

शदर गोयल
जिला प्रचार मंत्री
मो. 9414002132

error: Content is protected !!