भाजपा के 22, इनेका 16 व 7 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी

kishangarhअजमेर 20 अगस्त। अजमेर जिले की नगर परिषद किशनगढ़ के 45 वार्ड के हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 22, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के 16 प्रत्याशी तथा 7 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे ।
किशनगढ़ नगर परिषद के 45 वार्डों में से भारतीय जनता पार्टी के विजय प्रत्याशी निम्नप्रकार है- वार्ड नम्बर 3 से सलीम मौहम्मद, 7 से सोनू मालाकार, 8 से अनिल, 11 से नवीन कुमार, 12 से मंजू शर्मा, 13 से मनोहर लाल, 16 से राजकुमार, 17 से पंकज, 18 से जगदीश प्रसाद सोनगरा, 19 से राजेश, 20 से संजना, 22 से राजकुमार बाहेती, 24 से दिनेश सिंह, 26 से माया, 28 से सीताराम, 29 से दिनेश सिंह राठौड़, 33 से अनिल, 36 से मधु सिंह नायक, 37 से महावीर पारिक, 39 से दामोदर लाल गुर्जर, 41 से सविता गुप्ता, 44 से हिम्मत सिंह विजयी रहे।
इण्डियन नेशनल कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी इस प्रकार हैं- वार्ड नम्बर 1 से धापू चैधरी, वार्ड 4 से कलसुम शेख, वार्ड 5 से रूपेश शर्मा, वार्ड 6 से अलताफ हुसैन, वार्ड 10 से राम सिंह मीणा, वार्ड 14 से राकेश शर्मा, वार्ड 21 से प्रवीण कुमार, वार्ड 25 से महेन्द्र कुमार यादव, वार्ड 27 से किरण अग्रवाल, वार्ड 31 से रैना, वार्ड 32 से अरविन्द, वार्ड 34 से कंचन, वार्ड 38 प्रमेन्द्र, वार्ड 42 से अरूणा शर्मा, वार्ड 43 से भारत भूषण तंवर, वार्ड 45 से राधेश्याम वैष्णव विजयी रहे।
इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी निम्न वार्डों से विजयी रहे। वार्ड संख्या 2 से मोनिका यादव, वार्ड 9 से गोपाल लाल, वार्ड 15 से मौहम्मद तकी, वार्ड 23 से सुन्दर मालाकार, वार्ड 30 से बाल स्वरूप, वार्ड 35 से त्रिलोक चन्द सैनी, वार्ड 40 से राकेश कुमार विजयी रहे हंै।

error: Content is protected !!