दाहरसेन जयन्ती की पूर्व संध्या पर दीपदान

Dahersen 24-08-2015अजमेर – 24 अगस्त। सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन जयन्ती के असवर पर आज दाहरसेन स्मारक पर झूलेलाल चालीहो व जयन्ती की पूर्व संध्या पर दीपदान, महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ईष्टदेव झूलेलाल की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलन के साथ पंझडे भी गाये गये।
इस अवसर पर नगर सुधार न्यास के पूर्व चैयरमेन नरेन शाहनी भगत ने कहा कि भारत की पश्चिमी प्राचीर के रक्षक सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन सिंध के धर्मवीर, दानवीर व युद्धवीर महाराजा थे। सिंधु संस्कृति के विकास में महती भूमिका का निर्वन करने वाले हिन्दू कुल रक्षक के रूप में उनकी ख्याति जन-जन के मन में रमी हुई है।
सिंधी समाज महासमिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि महाराजा दाहरसेन ने युद्ध भूमि में देश की रक्षा के लिये अपने प्राण दे दिए। उनके अंतिम शब्द थे – ‘मातृभूमि, भावी संताने तुम्हें आजाद कराएंगी’ यह संदेश आज भी याद किया जाता है।
भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा महाराजा दाहरसेन अपनी संस्कृति, सभ्यता व राष्ट्र की रक्षा के लिये सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन, उनकी पत्नी तथा पुत्रियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस सम्पूर्ण परिवार का राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर देने का ऐसा प्रेरणादायक उदाहरण इतिहास में शायद ही कही ओर देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नवलराय बच्चानी, पूर्व पार्षद खेमदचन्द्र खारवानी, भगवान साधवानी, केजी ज्ञानी, चन्द्रप्रकाश भोजवानी, पवन तुलसियानी, प्रकाश जेठरा, कॉलोनी के अध्यक्ष अरविन्द पारिक व अन्य कई धर्म प्रेमी महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।
जयन्ती समारोह का मुख्य कार्यक्रम 25 अगस्त को
सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन जयन्ती के असवर पर मंगलवार 25 अगस्त को प्रातः 9 बजे से सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक, हरिभाउ उपाध्याय नगर पर हिंगलाज माता पूजा अर्चना, महाराजा दाहरसेन को श्रृद्धांजलि के साथ देशभक्ति आधारित गायन व नृत्य प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
समारोह समिति के साथ नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग के साथ अजमेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से कार्यक्रम में हरिसुन्दर उ.मा. विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द बालिका विद्यालय, सन्त कवंरराम विद्यालय आदर्श विद्या निकेतन पुष्कर रोड, गौतम उ.मा. विद्यालय हाथी भाटा, सेठ दौलतराम रा. सिन्धी .उ.मा. विद्यालय खारी ख्ुाई के विद्यार्थी प्रस्तुति देगें।
कार्यक्रम मे प्रमुख कलाकार देवीदास दीवाना, के.जे. ज्ञानी, घनश्याम भग्त श्रीमति लता ठारवाणी सुश्री ममता तुलस्यिाणी सुश्री मुस्कान कोटवाणी भी अपनी प्रस्तुति देगें।
(मोहन तुलस्यिाणी)
कार्यक्रम समन्वयक
मो 9413135031

error: Content is protected !!