संभागीय आयुक्त डाॅ. भटनागर सेवानिवृत, आरूषी मलिक को कार्यभार

dharmendra bhatnagar thumbअजमेर 30 सितम्बर। संभागीय आयुक्त डाॅ. धर्मेन्द्र भटनागर आज 30 सितम्बर को राजकीय सेवा से सेवानिवृत हो गए। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक को संभागीय आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।
संभागीय आयुक्त डाॅ. भटनागर बुधवार को सेवानिवृत हुए। राजस्थान लोक सेवा के अध्यक्ष श्री ललित के.पंवार, राजस्व मण्डल अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा जौहरी, जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, आरपीएससी के सदस्य श्री के.एल.बैरवा, राजस्व मण्डल के निबंधक श्री सी.आर.मीना, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री बी.एल.स्वर्णकार सहित विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री भटनागर से मुलाकात कर उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। संभागीय आयुक्त कार्यालय में आज एक सादा समारोह में डाॅ. भटनागर को विदाई दी गई।

error: Content is protected !!