टेलीविजन धारावाहिक दिया और बाती में जिस हनुमान गली का जिक्र होता है उसे आज नगरपालिका की आहूत बैठक में मूर्त रूप दे दिया गया।
वार्ड 3 व 7 के मध्य स्थित बड़ोदा – राजस्थान ग्रामीण बैंक से लेकर राम रायका मंदिर तक की गली का नाम आज से हनुमान गली हो गया । ज्ञात रहे इस गली में स्थित बोहरा कुञ्ज जो की दिया और बाती हवेली के नाम से विख्यात हो चुकी है और रोजाना सैकड़ो दर्शक इसे देखने आते है और फोटुए अपने कैमरे में कैद करके ले जाते है इससे पुष्कर और राजस्थान का नाम भी देशभर में हुआ है इसी को मद्देनजर रखते हुए पालिका बोर्ड ने यह निर्णय लिया है और बोर्ड की मीटिंग में आज पुष्टि कर दी गयी । इस गली को अभी तक जवाड़िया रोड के नाम से जाना जाता था ।
इसके साथ शशि सुमित प्रोडक्शन के बेनर तले बन रहे धारावाहिक दिया और बाती की यूनिट में बेबो फेम नीलू (भाभो) सहित अन्य कई कलाकार भी 5 दिसंबर को कुम्हारो के मंदिर के पास एक सादे कार्यक्रम में आएंगे आएंगे जो की केंद्रीय मंत्री माननीय सांवरमल जी जाट,पुष्कर के लोकप्रिय विधायक श्री सुरेश सिंह जी रावत,पुष्कर के ऊर्जावान चेयरमैन कमल पाठक सहित पुष्कर के सभी जनप्रतिनिधिगण , राजस्थान सरकार के प्रमुख शासन सचिव श्री मंजीत सिंह जी सहित अन्य विशिष्टजन की उपस्थिति में स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ करके सफाई का सन्देश देंगे ।