पुलिस थाना गंज में विक्की भाट पुत्र वासुदेव जाति भाट उम्र 23 वर्ष निवासी गली न.3 लौंगिया मोहल्ला पुलिस थाना गंज अजमेर ने उपस्थित थाना होकर धमेन्द्र उर्फ धर्मा पुत्र मदन के विरूद्ध गाली गलौच कर चाकू से जान से मारने के सम्बन्ध में तहरीर दी जिसपर मु.न. 25/16 धारा 307 भादस दर्ज किया गया।दौराने अनुसंधान आज दिनांक 26.01.16 को अभियुक्त धर्मीचन्द उर्फ धर्मा पुत्र मदन लाल जाति नायक उम्र 23 साल नि. गली न. 4 बडवाली गली लौंगिया मोहल्ला अजमेर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।
शांतिभंग के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना गंज में द्वारा गत 24 घण्टों में शांतिभंग के आरोप में अनिन्द्रसिंह पुत्र स्व. अमरीक सिंह जाति सिख उम्र 40 साल नि. नृसिंहपुरा रामनगर थाना गंज अजमेर 2. दिनेष पुत्र बंषीलाल जाति रेगर उम्र 26 साल नि. गाडी मोहल्ला नसीराबाद थाना नसीराबाद शहर जिला अजमेर 2. कमल कुमार पुत्र राजेष कुमार जाति रेदास उम्र 23 साल नि. कमला बावडी थाना गंज अजमेर 3. गगन बोहरा पुत्र जोगेन्द्र प्रसाद बोहरा जाति रेदास उम्र 28 साल नि. 187 अम्बेडकर स्कूल के पास रेगरान मोहल्ला नया शहर किषनगढ अजमेर को धारा 151 सी.आर.पी.सी. के तहत गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब सहित दों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना अलवर गेट में योगेन्द्र सिह उनि मय जाप्ता विनोद कुमार मुकेश वास्ते गश्त व जुरायम कन्टोल हेतु थाना हाजा से रवाना होकर धोलाभाटा टैम्पु स्टैण्ड पहुचे जहॉ पर मुखबिर खाश ने इत्तला दी की एक व्यक्ति गहलोतो की डूगरी धोलाभाटा मे अवैध शराब बैच रहा है इत्तला विश्सनीय होने पर कार्यवाही हेतु रवाना होकर गहलोतो की डूगरी पहचे जहॉ पर मुताबिक इत्तला के एक व्यक्ति हाथ मे कटटा लेकर खडा दिखाई दिया जिसको जाप्ते की मदद से जाकर पकडा व नाम पता पूछा तो अपना नाम हरिनारायण उर्फ नेता पुत्र शिवदयाल निवासी गहलोतो की डूगरी धोलाभाटा अजमेर का होना बताया जिसके कटटे को चैक किया तो देशी शराब घूमरे के 51 पव्वे मिले जिस बाबत लाईसेन्स व परमिट मांगा तो नही होना बताया उक्त व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से देशी मदिरा बैचना व अपने कब्जे मे रखना धारा 19/54 आबकारी अधिनियम की हद मे आना पाये जाने पर उक्त व्यक्ति को मोके पर ही गिरफतार किया गया व 51 पव्वे देशी मदिरा को जरिये फर्द जप्ती जप्त किया जाकर हाजिर थाना आया प्रकरण दर्ज करवाया।आदि रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 39/2016 धारा उपरोक्त मे पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस थाना आदर्षनगर में सांयकालिन गस्त के दौरान प्राप्त ईत्तला पर पुलिस थाना आदर्शनगर ने हटूण्डी रोड पर भंवर सिंह पुत्र दूदा सिंह जाति रावत उम्र 50 साल निवासी तेला गेला माखुपुरा अजमेर को शराब बेचते गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम मे मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी वारण्टी में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना क्लाक टावर में नरसी सिह चौकी उसरी गेट अजमेर द्वारा मुकदमा नम्बर 21/08 मे गिरफ्तार वारण्ट मे मुलज्मि मुकेश उर्फ सरदार पुत्र मान सिह जाति सरदार उम्र 34 साल निवासी पहाडगं थाना रामगंज अजमेर कोयायालय सी.जे.एम साहब अजमेर के पेश किया जायेगा ।
महिला की मृत्यु का आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक नीतिन दीप सिंह के निर्देषन में अति0पु0अ0 ग्रामीण विनीत बंसल व सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त ब्यावर जय यादव के नेतृत्व में थाना ब्यावर सदर , जिला साइक्लोन टीम व थाना मसूदा की संयुक्त विषेष टीम का गठन किया गया । दिनंाक 25.1.2016 को दोपहर करीब 2 बजे के आस पास थाना ब्यावर सदर पर सूचना मिली कि एक महिला की लाष नया बाडिया पीसांगन रोड स्थित रेलवे पुलिया के पास बबूल के नीचे पडी है । जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे व महिला की लाष को कब्जे में लेकर ए0के0एच0 ब्यावर पहुंचे जहां महिला की षिनाख्त तारा उर्फ पुष्पा पत्नी प्रेमचंद दगदी उम्र 35 साल जाति माली निवासी कोठी चावन्डीया थाना पुष्कर के रूप में हुई । आदी पर थाना ब्यावर सदर पर मुकदमा नं 38/2016 धारा 302, 201 भा0द0सं0 में दर्ज कर तलाष मुल्जिमान शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक नीतिन दीप सिंह के निर्देषन में अति0पु0अ0 ग्रामीण विनीत बंसल व सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त ब्यावर जय यादव के नेतृत्व में थाना ब्यावर सदर , जिला साइक्लोन टीम व थाना मसूदा की संयुक्त विषेष टीम का गठन किया गया । घटनास्थल पर डाग स्कावड व एफ0एस0 एल0 टीम को बुलवाया गया। टीम ने अपने प्रयास शरू किये व मुखबीर की सूचना पर टीम पुष्कर थाना क्षैत्र में स्थित गांव बांसेली से 1. श्री जगदीष पुत्र. मदन जाति माली उम्र 27 साल निवासी बांसेली थाना पुष्कर जिला अजमेर 2. अनीता पत्नी जगदीष जाति माली उम्र 24 साल निवासी बांसेली थाना पुष्कर जिला अजमेर को पूछताछ हेतु थाना ब्यावर सदर लेकर आये व मनोवैज्ञानिक तरीकों से गहनता से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया व बताया कि जगदीष ने अपनी पत्नी के जेवरात गिरवी रख कर व अन्य किसी से उधार रकम लेकर करीब 3 लाख रूपये मृतका तारा उर्फ पुष्पा को लाकर दिये थे । आरोपी द्वारा बार बार तकाजा करने के बावजूद मृतका ने रूपये लौटाने से मना कर दिया इस बात को लेकर दोनों में बोल चाल हो गई।दिनांक 24.1.2016 को मृतका अपने किसी रिष्तेदार को मिलने ब्यावर आई थी जो ब्यावर से पुष्कर रवाना हो रही थी उसी समय आरोपी जगदीष व उसकी पत्नी टवेरा गाडी से ब्यावर बस स्टेण्ड पर मिला व अपनी गाडी में पुष्कर चलने की बात कही जिस पर मृतका राजी हो गई। रास्ते में ग्राम ब्यावर खास के पास पीसंागन रोड पर नया बाडिया रेलवे पुलिया के पास रूपये नहीं लौटाने की बात को लेकर आवेष में आकर आरोपी ने मृतका के कनपटी पर लोहे के पाने से वार किया जिससे मृतका बेहोष हो गई फिर आरोपी व उसकी पत्नी ने मिलकर मृतका के गले में रस्सी का फंदा डाल कर गला दबा दिया जिससे पुष्पा की मृत्यु हो गई फिर लाष को वहीं नजदीक बबूलों के पास डाल कर गाडी लेकर अपने गांव बांसेली चले गये। उक्त टीम का कार्य सराहनीय रहा साथ ही टीम ने मृतका की लाष मिलने के कुछ ही घण्टों के भीतर ऐसे जघन्य कृत्य का खुलासा कर मुल्जिमान की गिरफ्तारी संभव करवजाई जिसके लिये टीम को सम्मानित किया जाएगा।
जुआ खेलतें तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सरवाड में उ0नि0 प्रभुदयाल थानाधिकारी थाना सरवाड मय जाप्ता के वास्ते जुरायम कन्ट्रोल गस्त करने एवं लोकल एक्ट हेतु थाने से रवाना होकर चमन चौराहा सरवाड पहुचा तो मुखबीर खास ने इतला दी की दो व्यक्ति जगपुरा से ताजपुरा वाले कच्चे रास्ते के पास भीलो की माताजी स्थान के पिछे रूपये पैसे हार जीत पर लगाकर ताष पत्ती खैल रहे है।आदि इतला पर हमराही जाप्ता को सूचना से अवगत करा मुताबिक इतला के माता जी मन्दिर के पिछे पहुचे जहा दो व्यक्ति बैठे ताष पत्ती से जुआ खैलते नजर आये जो बावर्दी पुलिस को देख भागने लगे जिन्है घेरा देकर पकडा व नाम पता पुछा व कुल रकम 2660 रूपये व 52 ताष पत्ती मिले जिन्है जप्त कर मुल्जिम 1 मिश्री लाल पुत्र कल्याण रेगर उम्र 38 साल , 2 गोविन्द पुत्र रामदेव जाति रेगर उम्र 19 साल निवासी रेगरान मौहल्ला सरवाड थाना सरवाड केा गिरफतार कर थाना आये व मुकदमा नं. 31/16 धारा 13 आरपीजीओ मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
दुकान पर अवैध गाने डाउनलोडींग करता आरोपी कोपीराईट का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना अरांई में कार्यवाही के परिवादी अधिकारी सुमेर सिंह राठेाड विब्रे काफी राईट सिक्युरिटी किषनगढ अजमेर द्वारा थाना हाजा पर उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट पेष की की सुरेष पुत्र ब्रह्मानन्द जाति ब्राह्मण उम्र 30 साल नि.सदर बाजार अरांई थाना अरांई जिला अजमेर द्वारा अपनी दुकान पर अवैध डादनलोडींग करता है आदी रिपोर्ट पर थाना पर मुकदमा नं.10/2016 धारा 51,52,52ए,63,65,68,68ए कोपी राईट एक्ट 1957 व 4/6 महिला अषिष्ट रूपेण अधि.व 292 भादस में दर्ज कर अनुंसधान आरम्भ किया गया।
शांतिभंग के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना गंज में द्वारा गत 24 घण्टों में शांतिभंग के आरोप में 1. मंगल उर्फ मंगल्या पुत्र छोटू जाति हरीजन उम्र 50 साल नि. पानी की टंकी के पास लौंगिया मोहल्ला देहलीगेट अजमेर 2. बाबूलाल पुत्र घीसालाल जाति हरीजन उम्र 65 साल नि. गली न. 4 लौंगिया मोहल्ला देहलीगेट गंज अजमेर 3. भंवरी पत्नी बाबूलाल जाति हरीजन उम्र 60 साल नि. गली न. 4 लौंगिया मोहल्ला देहलीगेट गंज अजमेर 4. मन्जू पत्नी पूरणमल उम्र 29 साल नि. गली न. 4 लौंगिया मोहल्ला देहलीगेट गंज अजमेर 5. कंचन पत्नी रेवताराम उम्र 39 साल जाति हरीजन नि. गली न. 4 लौंगिया मोहल्ला देहलीगेट गंज अजमेर को धारा 151 सी.आर.पी.सी. के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला अजमेर के निर्देषानुसार षराब पीकर उत्पात मचाते एवं षराब पीकर वाहन चलाने के मामले 185 एमवी एक्ट की कार्यवाही में थाना,मदनगंज 2,आदर्षनगर 3, गांधीनगर 1,गंज 3,सिविल लाईन 1,किषनगढ 1,क्लाक टावर 2,ब्यावर सिटी 1,गेगल 3,बोराडा 1, क्लाक टावर 1,पुष्कर 2,मांगलियावास 3,ब्यावर सिटी 1,कुल 25-, 60 पुलिस एक्ट की कार्यवाही में, थाना,मदनगंज 2,आदर्षनगर 2,मदनगंज 3, गांधीनगर 1,पुष्कर 2,गंज 12,रामगंज 2, किषनगढ 4, क्लाक टावर 4, ब्यावर सिटी 2, बोराडा 3,सिविल लाईन 3, क्लाक टावर 3, अलवर गेट 2,किषनगढ 5,कुल,39 – 510 में थाना,मसुदा 3,जवाजा 3, किषनगढ 4, गेगल 2,मसुदा 2,मांगलियावास 2,कुल 16 अन्य एमवी एक्ट में थाना,बान्दरसिंदरी 2, क्लाक टावर 2, क्लाक टावर 3, गेगल 2,किषनगढ 5,कुल,14 207 एमवी एक्ट मे थाना कुल
षांति भंग मे,12 गिरफ्तार
थाना,मदनगजं2,गंज 4,गंज 5, मांगलियावास 1,कुल- 12
19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम मे थाना,अलवर गेट 1, आदर्षनगर 1,कुल 2
16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम मे थाना कुल
13 आरपीजीओ एक्ट मे थाना में सरवाड 3,कुल 03
4/25 आर्म्स एक्ट में थाना कुल
स्थाई वारन्टी मे थाना कुल
गिरफ्तारी वारन्ट मे थाना क्लाक टावर 1, कुल 01