Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u839618843/domains/ajmernama.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
निगम द्वारा 13 हजार 212 जन समस्याओं का निस्तारण - Ajmernama

निगम द्वारा 13 हजार 212 जन समस्याओं का निस्तारण

avvnl thumbअजमेर, 25 फरवरी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधीक्षण अभियंता एवं सहायक अभियंता मुख्यालयों पर लगाये गये जन समस्या समाधान शिविरों में चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह तक 13 हजार 212 समस्याओं का निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गयी है।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त कुमार गेरा ने बताया कि अधीक्षण अभियंता मुख्यालयों पर चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह तक कुल 3 हजार 16 जन समस्यायें दर्ज की गई जिनमें से 2 हजार 997 समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। उन्हांेने बताया कि अधीक्षण अभियंता मुख्यालय पर निस्तारण की गई जन समस्याओं में प्रतापगढ़ में 2 हजार 232 समस्याओं का निस्तारण किया गया जबकि सीकर में 569, चितौड़गढ़ में 124, बांसवाड़ा में 37, झंुझुनंू में 23 तथा अजमेर शहर सर्किल में 12 समस्याओं का निस्तारण किया गया है।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि सहायक अभियंता मुख्यालयों पर चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह तक कुल 10 हजार 225 जन समस्याओं को पंजीकृत कर 10 हजार 215 समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निपटाई गयी जन समस्याओं में प्रतापगढ़ में 3 हजार 142 समस्याओं का निस्तारण किया गया जबकि सीकर में एक हजार 926, झुंझुनूं में एक हजार 496, अजमेर जिला सर्किल में एक हजार 131, उदयपुर में एक हजार 74, भीलवाड़ा में 715, नागौर में 419, चितौड़गढ़ में 281, बांसवाड़ा में 25 तथा अजमेर शहर में 6 जन समस्याओं का निस्तारण किया गया है।
—000—
बिजली चोरी रोकने का विशेष अभियान
होटल, ढाबा एवं मोबाईल टावर पर मारे छापे
33 लाख 22 हजार 580 का राजस्व निर्धारण

अजमेर, 25 फरवरी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त कुमार गेरा के निर्देशानुसार सतर्कता दलों द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए गुरूवार को होटल, ढाबों एवं मोबाईल टावर पर बिजली चोरी की विशेष जांच की गई। इसके तहत विभिन्न वृत्तांे के 53 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की जाकर सभी स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ कर कुल 33 लाख 22 हजार 580 रूपए का राजस्व वसूली का निर्धारण किया गया।
निगम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) श्री राकेश पाल सिहं ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए गत दिवस की गई कार्यवाही के तहत बिजली चोरी के सामने आए मामलों में सतर्कता दलों द्वारा अजमेर वृत्त में 21 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 8 लाख 59 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। नागौर वृत्त में 2 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 63 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। झुंझुनूं वृत्त में 2 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 2 लाख 55 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। सीकर वृत्त में 4 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 6 लाख 97 हजार 580 रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया।
उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ वृत्त में 18 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 7 लाख 88 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। प्रतापगढ़ वृत्त में 2 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 6 लाख रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। डूंगरपुर वृत्त में 4 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 60 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया।
—000—

error: Content is protected !!