वसुंधरा राजे के नेतृत्व में प्रदेश की खुशहाली के लिए फल वितरण

20160308_182206_001अजमेर। आज दिनांक 8 मार्च 2016 को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस व प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा दयानन्द बाल सदन केसर गंज मे वसुंधरा राजे जी के नेतृत्व मे प्रदेश की खुशहाली के लिए हवन व फल वितरण किया। इस अवसर पर दयानन्द बाल सदन के विद्यार्थी भी उपस्तिथ रहे। इस अवसर पर पूर्व सांसद रासा सिंह जी रावत ने महिलाओ के देश मे महत्त्वपूर्ण योगदान को बताया व वसुंधरा जी के नेत्रत्व की सराहना की। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा की जहाँ महिलाओ का सम्मान होता है वही लक्ष्मी का वास होता है महिलाएं संगठन व देश के कई बडे़ पदों पर कार्य कर रही है जो की देश के लिए सकारात्मक है व सभी पुरुषो को भी सदा उनका सम्मान करना चाहिए।
आज महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जी के द्वारा निशुल्क बस यात्रा की जो सुविधा दी गई है उसकी सराहना की श्रीमति वसुंधरा राजे जी नेतृत्व में पूर्व में भी राज्य तीव्र गति से विकास कर देश के अग्रिम पंक्ति के राज्य मे शुमार हुआ था कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य ने किया व जिला उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल ने आभार व्यक्त किया इस अवसर पर पार्षद अनीश मोयल, धर्मेन्द्र शर्मा, संतोष मौर्य, प्रकाश मेहरा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, विनीत पारीक, योगेश शर्मा, मुकेश खिची, वनिता जैमन, रश्मि शर्मा, भारती श्रीवास्तव, सुलोचना शुक्ला, राजेश घाटे, संजय खण्डेलवाल, रचित कच्छावा, श्याम तंवर, प्रकाश बंसल, सीमा गोस्वामी, अमृत नहलिया, विनोद कंवर, विजय लक्ष्मी विजय, श्वेता शर्मा, कृष्णा सोनी आदि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

अनीष मोयल
जिला मिडिया संयोजक
शहर जिला, अजमेर

error: Content is protected !!