भाजपा शहर जिला अजमेर के जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

bjp logoअजमेर 27 मार्च 2016। भाजपा शहर जिला अजमेर के जिला पदाधिकारियों की बैठक आज शाम जिला कोषाध्यक्ष श्री संजय अरोड़ा के निवास स्थान पर जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मे आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया की आज बैठक मे प्रदेश के निर्देशनुसार 15 अप्रेल तक जिले के सभी बूथों पर 11 सदस्यीय बूथ कमेटी गठित कर प्रदेश को भेजने को कहा गया। इस हेतु सभी मण्डल अध्यक्षों को 10 अप्रेल तक वार्ड स्तर पर चर्चा कर बूथ कमेटिया गठित करने को कहा गया, साथ ही सभी 6 मंडलों मे बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत 11 सदस्यीय कमेटी बनाने को भी कहा गया, जिसमे 3 महिला व 3 युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सदस्य होंगें।
बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना पर भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने जानकारी देते हुए कहा की इस योजना के तहत अजमेर शहर की 11 बावडियों का जीर्णोद्धार करने का लक्ष रखा गया है, जिसमे प्रथम चरण मे 2 बावडियों केला बावड़ी व भांग बावड़ी की सॉफ सफाई की जाएगी। इस पुनीत कार्य मे अजमेर शहर भाजपा के कार्यकर्ता भी सहयोग करेंगे। इस हेतु शहर जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र की केला बावड़ी हेतु जिला महामंत्री श्री जयकिशन पारवानी व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भांग बावड़ी हेतु वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री सोमरत्न आर्य को प्रभारी नियुक्त किया, जिनके नेतृत्व मे दोनों क्षेत्र के कार्यकर्ता इन बावडियों के जीर्णोद्धार हेतु क्रमवार श्रमदान करेंगे।
जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाने हेतु वार्ड स्तर पर केम्प लगाने का निर्देश दिया। इस कार्य हेतु सभी 25 जिला पदाधिकारियों को दो -दो, तीन-तीन वार्ड का प्रभारी बना कर स्थानीय इकाइ के सहयोग से इन शिविरों को अप्रेल माह मे सम्पादित करने को कहा। बैठक मे भाजपा के स्थापना दिवस , बाबा साहेब भींवराव अंबेडकर की जयंती व नव सम्वत्सर पर कार्यक्रम आयोजित करने आदि पर भी विचार विमर्श किया गया।
बैठक को पूर्व सांसद श्री रासासिंह रावत अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शिवशंकर हेडा ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री श्री रमेश सोनी ने किया। बैठक मे जिला उपाध्यक्ष श्री सोमरत्न आर्य, घीसुलाल गॅडवाल, तिलक रावत, सतीश बंसल, विकास सोनागरा, संजय खंडेलवाल, संपत भाटी, सुलोचना शुक्ला, जिला मंत्री श्री नरपतसिंह, राजेश घाटे, रवीन्द्र जसोरिया, दीपेन्द्र ललवानी, अमृत नहारिया, मोहन राजोरिया, विनोद कंवर, रश्मि शर्मा, जिला प्रचारमन्त्री शरद गोयल, कोषाध्यक्ष संजय अरोड़ा, मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा सहित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत पारीक, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शफीबक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश मीना, मीडिया संयोजक अनीश मोयल आदि उपस्थित थे।

शरद गोयल 9414002132

error: Content is protected !!