अजमेर में पर्यटन विकास के लिए केन्द्र सरकार देगी आर्थिक मदद -प्रो. देवनानी

– शिक्षा राज्य मंत्राी ने दिल्ली में की केन्द्रीय पर्यटन मंत्राी श्री महेश शर्मा से मुलाकात
– अजमेर में हवाई अड्डे का मामला शीघ्र सुलझेगा
– स्टेच्यू आॅफ लिबर्टी व विवेकानन्द स्मारक की तर्ज पर आनासागर झील में सम्राट पृथ्वीराज चैहान की मूर्ति व पाथ वे के विकास सहित कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा
– पर्यटन मंत्रालय की बैठक में रखे जाएंगे यह सभी मुद्दे

PROAJMPHOTO(1)अजमेर, 11 अप्रेल। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी ने आज दिल्ली में केन्द्रीय पर्यटन मंत्राी श्री महेश शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने अजमेर में हवाई अड्डे के विकास, शहर में पृथ्वीराज चैहान की मूर्ति स्थापना में आर्थिक सहयोग तथा आनासागर पाथ वे के विकास सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की। केन्द्रीय मंत्राी श्री शर्मा ने अजमेर और पुष्कर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से आर्थिक मदद देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि यह सभी मुद्दे पर्यटन मंत्रालय की बैठक में रखे जाएंगे।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय पर्यटन मंत्राी श्री महेश शर्मा से मुलाकात कर अजमेर जिले के पर्यटन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने श्री शर्मा से कहा कि अजमेर में हवाई अड्डे के काम में देरी से पर्यटन प्रभावित हो रहा है। अजमेर में पुष्कर और दरगाह के कारण बड़ी संख्या में देशी – विदेशी पर्यटकों का आवागमन रहता है। ऐसे में हवाई अड्डा शीघ्र शुरू होना चाहिए। उन्होंने हवाई अड्डे का नामकरण सम्राट पृथ्वीराज चैहान के नाम पर किए जाने का आग्रह किया।
प्रो. देवनानी ने केन्द्रीय मंत्राी को ऐतिहासिक आनासागर झील और उसके सौंदर्य से परिचय कराते हुए कहा कि झील के परिधि क्षेत्रा में अमेरिका के स्टेच्यू आॅफ लिबर्टी तथा रामेश्वरम में स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति के तर्ज पर सम्राट पृथ्वीराज चैहान की विशाल मूर्ति स्थापित किए जाने के लिए भी केन्द्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। इसी तरह झील के चारों ओर सौन्दर्यीकरण के लिए पाथ वे विकसित किया जा रहा है। इसे और अधिक विकसित एवं सौंदर्यीकरण किया जाना जरूरी है।
प्रो. देवनानी ने अजमेर में अजयपाल मन्दिर, बैजनाथ, चामुण्डा माता मन्दिर, अजमेर का किला, सिंध आर्ट गैलेरी एवं महर्षि दयानन्द सरस्वती के निर्माण स्थली के लिए एक बड़े स्मारक का निर्माण भी पर्यटन को आकर्षित करेगा। इसी तरह मदार गेट, दिल्ली गेट, अलवर गेट, आगरा गेट, सहित अन्य ऐतिहासिक महत्व की इमारतों का भी विकास आवश्यक है। केन्द्रीय पर्यटन मंत्राी श्री महेश शर्मा ने कहा कि अजमेर को पर्यटन मानचित्रा पर उभारने के लिए केन्द्र की ओर से पूरी आर्थिक मदद दी जाएगी। इन सभी बिन्दुओं को पर्यटन मंत्रालय की आगामी बैठक में रखकर इन पर निर्णय किया जाएगा। केन्द्र सरकार अजमेर में पर्यटन विकास को और अधिक गति देगी।

error: Content is protected !!