जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक कार्यकर्ता पहुंचाये

02अजमेर 13 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात जिले की एक अत्यावश्यक बैठक आज देहात अध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत की अध्यक्षता में स्वामी कॉम्पलेक्स में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी श्री वीरम देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि केन्द्र की एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहंुचायें। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छौर पर बैठे तक पहुंचे ऐसी सोच पण्डित दीनदयाल जी उपाध्याय की थी उसे फलीभुत करें। 14 अप्रैल से डॉ. बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंति को सामाजिक समरस्ता के रूप में मनाये। उन्होने 14 से 24 अप्रैल तक चल रहे ‘‘ग्राम उदय से भारत उदय’’ के विभिन्न कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि अपनी भागीदारिता निभाते हुए आमजन को लाभ पहंुचाने में सहयोग करें।
देहात अध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने 15 एवं 16 अप्रैल 2016 को जिले की सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन के बारे में बताया कि इन सम्मेलनों को राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री वी. सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेन्द्र जी यादव एवं राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक परनामी जी का मार्ग दर्शन मिलेगा। अजमेर देहात में 15 अप्रैल को किशनगढ़, केकड़ी एवं ब्यावर विधानसभा एवं 16 अप्रैल को पुष्कर, नसीराबाद एवं मसूदा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन होगें। इन सम्मेलनों में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष, मण्डल कार्यकारिणी, सम्बन्धित विधानसभा में रहने वाले जिला कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक, पार्षद, जिला परिषद सदस्य, पंचायत सदस्य, मण्डल और मण्डल के ऊपर के पूर्व पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधी एवं पूर्व संगठन पदाधिकारी सम्मिलित होगें।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से इन सम्मेलनों में भाग लेने का आव्हान किया व कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संगठन मजबूत होता है तथा इसका फायदा पार्टी जन उठायें और संगठन को मजबूत करें। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, मोर्चो के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत, किशनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी, केकड़ी विधायक शत्रुघन गौतम एवं भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, जिला प्रमुख वंदना नोगिया एवं पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सरिता गैना, उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश भड़ाना ने किया।

प्रो. बी.पी. सारस्वत
जिलाध्यक्ष भाजपा अजमेर देहात
मो. 9414007655

error: Content is protected !!