चौथे खलीफा हजरत अली का जन्मोत्सव मनाया

Dargaah 13अजमेर, 20 अप्रेल। पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.अ.व.) के दामाद व चौथे खलीफा हजरत अली का जन्मोत्सव मनाया गया। यह जानकारी देते हुए अंजुमन सीरत-ए-गरीब नवाज के सचिव सैयद वारिस हुसैन अलीग, एस. एफ. हसन चिश्ती ने बताया कि बुधवार 20 अप्रेल की रात्रि दरगाह के आहता-ए-नूर में बड़ी धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आहता-ए-नूर को विशेष रोशनी से सजाया साथ ही साथ शादियाने बजाये गये। तोपों की सलामी दी गयी। हजरत अली के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं महफिल-ए-कव्वाली व नात-मनकबत के नजराने पेश किये गयेे। बाद फातेहा के तबर्रुख बांटा गया। हसन चिश्ती व सैयद वारिस चिश्ती ने बताया कि अंग्रेजी माह के हिसाब से 20 अप्रेल को पैगम्बर इस्लाम का भी जन्मदिन है। यह पहला अवसर है कि एक दिन में ये दोनों जन्मदिन मनाये गये। यह कार्यक्रम हमेशा की तरहां इस बार भी अंजुमन सीरत-ए-गरीब नवाज खुद्दाम ख्वाजा साहब की जानिब से मनाये गये।
गुरुवार 21 अप्रेल को महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का जन्मोत्सव मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए ख्वाजा साहब के गद्दीनशीन एस. एफ. हसन चिश्ती एवं अंजुमन सीरत-ए-गरीब नवाज के सचिव सैयद वारिस चिश्ती अलीग ने बताया कि 21 अप्रेल की रात्रि आहता-ए-नूर को विशेष रोशनी से सजाया जायेगा। शादियाने बजाये जायेंगे। ख्वाजा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला जायेगा। नात-मनकबत के नजराने पेश किये जायेंगे। महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन किया जायेगा। सलाम पढ़ा जायेगा व तोपों की सलामी दी जायेगी। बाद फातेहा के तबर्रुख तकसीम किया जायेगा। मौजूदा जायरीन व मुल्क की ख्ुाशहाली के लिए दुआ की जायेगी।
भवदीय

(एस. एफ. हसन चिश्ती)
गद्दीनशीन ख्वाजा साहब

error: Content is protected !!