छठी सीनियर राष्ट्रीय सतौलिया प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुष्कर में

Untitledअजमेर 07 मई। शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी के आतिथ्य में छठी राष्ट्रीय लगोरी (सतौलिया) प्रतियोगिता का शुभारम्भ शनिवार को पुष्कर स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में हुआ। यह प्रतियोगिता 9 मई तक आयोजित होगी। इसमें 19 राज्यों की टीमंे भाग ले रही हैं।
प्रो. देवनानी ने अपने संबोधन में कहा कि परम्परागत खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान गहरी होती है। इन खेलों से एकाग्रता, अनुशासन तथा दल भावना का विकास होता है। भारत के ग्रामीण परिवेश में खेले जाने वाले खेल स्थानीय जीवन शैली में अपना विशेष महत्व रखते है। इनको खेलने के लिए बहुत कम संसाधनों की आवश्यकता होती है। सतौलिया जैसे खेल सभी उम्र के खेल प्रेमियों द्वारा खेला जा सकता है। इस खेल के प्रमाण महाभारत कालीन ग्रन्थों में वर्णित है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं देश को एक सूत्रा में बांधने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। सतौलिया प्रतियोगिता में लघु भारत के दर्शन हो रहे हैं। यह विश्व बन्धुत्व की शुरूआती झलक है। इससे आपसी एकता मजबूत होगी। उन्होंने भारतीय खेलों को विश्व स्तरीय पहचान मिलने पर खुशी जताई तथा विजेयी होने वाली टीमों को अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अग्रिम बधाई दी।
प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान लगोरी एसोशिएसन के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें बालक वर्ग में 19 तथा बालिका वर्ग में 17 टीमें भाग ले रही है। जो राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पुड्डुचेरी, गोआ, विदर्भ, आन्ध्राप्रदेश, तमिलनाडू, ओड़िसा, दादर एवं नगर हवेली तथा पंजाब सहित 19 राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रही है। राजस्थान में इस तरह की यह पहली प्रतियोगिता है। इस प्रतियोगिता में विजयी होने वाली राष्ट्रीय टीम को विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विश्व स्तरीय लगोरी प्रतियोगिता मुम्बई में प्रस्तावित है। जिसमें 30 देशों की टीमें भाग लेंगी। भारतीय लगोरी संघ के द्वारा प्रतिवर्ष 25 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने पर भी कार्ययोजना बनाई गई है।
प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह की अध्यक्षता राजस्थान बैडमिंटन संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री सोमरत्न आर्य ने की। समारोह के विशिष्ट अतिथि भारतीय लगोरी संघ के सचिव श्री संतोष पी. गौरव, राजस्थान लगोरी संघ के अध्यक्ष श्री शक्ति सिंह राजावत, राजस्थान लगोरी संघ के सचिव श्री रमेश सिंह थे।

error: Content is protected !!