ब्यावर, 14 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान : न्याय आपके द्वार 2016 के तहत आज उपखण्ड मसूदा की ग्राम पंचायत नन्दवाड़ा में हरीश को अपनी सही पहचान मिल गई, जमाबंदी में उसके अशुद्ध नाम को हटाकर सही नाम दर्ज किया गया।
उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश कुमार चावला ने बताया कि नन्दवाड़ा में आयाजित शिविर में हरीश कुमार पुत्रा हेमा भांबी ने ग्राम नन्दवाड़ा के खसरा नम्बर 1329/1 एवं 1330 में दर्ज भगवान पुत्रा हेमा भांगी नाम को शुद्ध करवाने के लिए प्रार्थना पत्रा दिया। प्रार्थी हरीश ने बताया कि जमाबंदी में नाम अशुद्ध होने के कारण बैंक से ऋण नही मिल पाता है, साथ ही अन्य आवश्यक कार्यां में भी व्यवधान होता है, इसके चलते कृषि योजनाओं के लाभ से भी वंचित है, वह अपने नाम को सही दर्ज करवाने के लिए कई सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा चुका है।
उक्त प्रार्थना पत्रा के आधार पर उपखण्ड अधिकारी श्री चावला ने जांच करवाई और पटवारी व तहसीलदार मसूदा की अनुशंषा के तहत जमाबन्दी में दर्ज अशुद्ध नाम भगवान पुत्रा हेमा भांबी के स्थान पर शुद्ध नाम हरीश कुमार पुत्रा हेमा भांबी दर्ज कर लिया गया। इस प्रकार जमाबंदी में नाम शुद्ध हो जाने पर प्रार्थी हरीश के खुशी से आंसू छलक आये, उसने सरकार व अधिकारियों को गांव-गांव में शिविर लगाकर गरीबों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने पर बधाई देते हुए आभार प्रकट किया। 00–00