अजमेर 14 मई। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल के निर्देशानुसार तत्परात दिखाते हुए मानवीय संवदेनाओं के साथ मुख्यमंत्राी सहायता कोष से तात्कालिक सहायता के रूप में 50 हजार रूपये की नगद राशि आश्रित को प्रदान की गई।
अजमेर तहसीलदार श्री गजेन्द्र गोयल ने बताया कि सेवा भगत की लाईन, गूजर धरती, नगरा निवासी श्री नाथूसिंह उर्फ नत्थू सिंह पुत्रा श्री देवकरण की मृत्यु उपरान्त उसकी आश्रित माता श्रीमती किशनी देवी पत्नी श्री देवकरण को मुख्यमंत्राी सहायता कोष से 50 हजार रूपये की नगद तात्कालिक सहायता प्रदान कर शोकग्रस्त परिवार को सांत्वना दी गई। इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
गौरतलब है कि राजकीय कमला नेहरू क्षय रोग चिकित्सालय में 12 मई को मरीज नाथूसिंह उर्फ नत्थू सिंह की मौत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया था । संभागीय आयुक्त श्री हनुमानसहाय मीना एवं जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया तथा जिला कलक्टर ने अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री राधेश्याम मीना को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए । प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तुरन्त सहायता राशि आश्रित को उपलब्ध कराकर संवेदनशीलता का परिचय दिया।