12वीं कक्षा के कॉमर्स और साइंस संकाय के परीक्षा परिणाम घोषित

bser 450अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 12वीं कक्षा के कॉमर्स और साइंस संकाय के परीक्षा परिणाम सोमवार की शाम घोषित कर दिए गए। बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी कम्प्यूटर का बटन दबाकर ये रिजल्ट जारी किए। परीक्षा परिणाम के साथ ही इन दोनों संकायों की परीक्षाओं की मेरिट भी जारी की गई है। बोर्ड अध्यक्ष प्रोफेसर बीएल चौधरी ने बताया कि बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट www.rajresults.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं।
गौरतलब है कि सीनियर सैकंडरी विज्ञान की परीक्षा में लगभग 1 लाख 97 हजार और वाणिज्य वर्ग में 51 हजार 542 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। उल्लेखनीय है कि यह ऐसा पहला मौका हैए जब राजस्थान बोर्ड सीबीएसई बोर्ड से भी पहले अपना परिणाम जारी करने जा रहा है। पिछली बार राजस्थान बोर्ड की 12वीं कॉमर्स और सांइस का परिणाम 22 मई को जारी किया गया था।

error: Content is protected !!