स्मार्ट सिटी अजमेर के प्रतिनिधिगण ने सुझाव भिजवाने हेतु प्रेरित किया

ajmer smart cityअजमेर / अजमेर नगर निगम की ‘स्मार्ट सिटी अजमेर’ पहल के तहत बुधवार १७.०५.२०१६ को स्मार्ट सिटी अजमेर के प्रतिनिधिगण राजस्व विभाग, भारतीय स्टेट बैंक विषेश शाखा, एवं सांयकाल मे मदार गेट पर आयोजित भजन संध्या में गये|
महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया कि प्रतिनिधियों ने उपर्लिखित स्थानों पर जाकर वहां के कर्मचारियों को अजमेर नगर निगम की “स्मार्ट सिटी अजमेर” कवायद से अवगत कराया तथा उनके सुझाव ऑनलाइन फेसबुक, ट्विटर एवं www.mygov.in वेबसाइट पर अंकित करवाने तथा सुझाव ईमेल द्वारा [email protected] पर भिजवाने हेतु प्रेरित किया गया |
भजन संध्या मे महापौर ने स्वयं वहाँ आए हुए नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने बहुमूल्य सुझाव देकर स्मार्ट सिटी अजमेर की पहल को अपना समर्थन प्रदान करें |

मंगलवार को प्रतिनिधि जीवन बीमा निगम गए जहाँ पर बीमा निगम के कर्मचारियों ने अपने सुझाव आनलाइन अंकित कर इस पहल को अपना समर्थन प्रदान किया, इसके तहत नागरिकों ने भी अपने सुझाव एवं समर्थन प्रदान करने हेतु प्रतिनिधियों कि मदद लेते हुए आनलाइन www.mygov.in पर ८० सुझाव अंकित कराए और फेसबुक पर १०० से अधिक लाइक भी अंकित कराए |

उपायुक्त अजमेर नगर निगम श्री गजेन्द्र सिंह रलावता ने बताया कि स्मार्ट सिटी अजमेर के प्रतिनिधियों ने नागरिको की सहूलियत के लिए उन्हें फेसबुक पेज लाइक करने, कमेंट में अपने सुझाव देने और शेयर करने, www.mygov.in वेबसाइट पर रजिस्टर करने एवं ईमेल करने में उनका सहयोग दिया और उनके विचार ऑनलाइन अंकित करने हेतु प्रेरित किया गया |

गजेन्द्र सिंह रलावता
पी. आर. ओ.
अजमेर नगर निगम

error: Content is protected !!