बजरंगढ़ से शास्त्रा नगर तक बनेगी 90 लाख की सड़क

शिक्षा राज्य मंत्रा प्रो. वासुदेव देवनानी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
मोती विहार कॉलोनी में 50 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, जनता ने किया अभिनन्दन

zzअजमेर 03 जून। शिक्षा राज्य मंत्रा प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्रा श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरों में सड़क, पानी और बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में पिछले ढाई सालों में अरबों रूपए के विकास कार्य हो रहे है। विकास की यह गति आगे भी बरकरार रहेगी।
शिक्षा राज्य मंत्रा प्रो. देवनानी ने शुक्रवार को बजरंगढ़ से शास्त्रा नगर चुंगी नाके तक 90 लाख रूपए लागत की सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ राम भवन पर आयोजित समारोह में किया। उन्होंने पुष्कर रोड पर मोती विहार कॉलोनी में 50 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यहां क्षेत्रावासियों द्वारा उनका अभिनन्दन भी किया गया।
इन कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए प्रो. देवनानी ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा आरआईडीएफ योजनान्तर्गत रिहेबीलीटेशन ऑफ अजमेर से इस सड़क का निर्माण 90 लाख की लागत से करवाया जा रहा है। इससे बजरंगढ़ से राम भवन होते हुए चुंगी चौकी तक मार्ग सुगम होगा। उन्होंने कहा कि विकास निरन्तर प्रक्रिया है। ऋषि घाटी की सड़क का निर्माण शीघ्र ही पोललेस होने पर शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा भी शहर की 8 मुख्य सड़कों के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं।
प्रो. देवनानी ने कहा कि नगरीय वार्डों में गैर योजना मद से भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार जनता की आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध है। सब मिलकर ही स्वच्छ सुन्दर और विकसित राज्य का निर्माण कर रहे है। जिसमें अजमेर का योगदान महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने सरकार द्वारा अजमेर में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्रा अजमेर उत्तर में अरबों रूपए के कार्य हुए हैं। राज्य सरकार द्वारा 30 हैण्डपम्प, 5 आरओ प्लान्ट, 5 सोलर नलकूप, 4 वाटर एटीएम एवं जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के हृदय रोग विभाग में केबिनयुक्त आपातकालीन वार्ड बना है।
नगर निगम के महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि अजमेर में विकास की गंगा बह रही है। बजरंगढ़ से शास्त्रा नगर नाके तक बनने वाली सड़क में बोटल नेक पर अतिक्रमण को हटाएंगे तथा आवश्यकता होने पर अधिग्रहण भी किया जाएगा। अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि अजमेर शहर का विकास मिसाल बनेगा। स्वतन्त्राता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह तक प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाएंगे। आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है।
इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद श्री राजेन्द्र राठौड़, श्री धर्मेन्द्र शर्मा, श्री महेन्द्र जादम तथा श्री नीरज जैन आदि सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!