भारत विकास परिषद् के स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण

WhatsApp-Image-20160710 (1)भारत विकास परिषद् के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार दिनांक 10-07-2016 को शाखा आदर्श, अजमेर के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माखुपुरा, सेठी कॉलोनी एवं रीको आवासीय कॉलोनी में क्रमश 40, 45 व 15 नीम, शीशम व पीपल के वृक्ष लगाये गए. इस अवसर पर पर्यावरण संयोजक श्री राजेंद्र खन्ना ने वृक्षारोपण के महत्व के बारे में बताया. शाखा अध्यक्ष श्री रामचंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र बुन्द्वाल, स्टाफ, विद्यार्थियों तथा रीको आवासीय कॉलोनी व सेठी कॉलोनी के निवासियों का आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर परिषद् सदस्य वेंकटेश शर्मा, घनश्याम जांगिड, अतुल भारद्वाज, विशाल शर्मा, विकास शर्मा, नरेन्द्र उपाध्याय, डॉ. अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष सुन्दर लाल जांगिड, सचिव- सत्येन्द्र आचार्य, कोषाध्यक्ष- दिनेश दोसोदिया, दिलीप दुबे का विशेष योगदान रहा

error: Content is protected !!