झूलेलाल चालीहो उत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई से

jhulelalअजमेर – सिन्धु समिति की ओर से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, चांद बावडी के सहयोग से झूलेलाल चालीहो उत्सव आगामी 16 जुलाई से इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर पर धार्मिक आयोजनों के साथ प्रारम्भ किया जायेगा। मन्दिर की ओर से 40 दिन तक षहर की विभिन्न कॉलोनी व मन्दिरों में बहिराणा साहिब की पूजा अर्चना की सेवा की जायेगी। उत्सव का समापन 25 अगस्त को अनासागर पर किया जायेगा।
सचिव जयकिषन हिरवाणी ने बताया कि मषहूर कलाकार धर्मदास प्रतापराय, घनष्याम भग्त, ललित भगत, सुश्री पूनम नवलाणी, इन्द्र कुमार, राजकुमार, दीपक तेजावत सहित कई कलाकारों द्वारा संगीत व भजन पंझणों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।
मंदिर के पं. रमेष शर्मा ने जानकारी दी कि समारोह का भव्य ष्षुभारम्भ परम पूज्य संतो महात्माओं द्वारा पूज्य बहिराणा साहिब की पंचमहाज्योति प्रज्जवलन से की जायेगी। कार्यक्रम कें अंत में 151 दीपकों से दीपदान व महाआरती के साथ आम भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।

(जयकिषन हिरवाणी)
सचिव,
94144 37621

error: Content is protected !!