सुभाष उद्यान होगा नयनाभिराम, नया बाजार में बनेगा हैरिटेज वाक

गौरव गोयल
गौरव गोयल
अजमेर,13 जुलाई। जिला कलक्टर गौरव गोयल की अध्यक्षता में बुधवार को हैरिटेज सिटी डवलपमेन्ट एण्ड आॅगमेन्टेशन (हृदय) योजना की बैठक में सुभाष उद्यान को नयनाथिराम बनाने तथा नया बाजार एवं पुष्कर में हैरिटेज वाक विकसित करने के निर्देश प्रदान किए। बैठक में विविध अभिकरणों के साथ चर्चा में अजमेर के पौराणिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थानों को विकसित करने के बारे में विचार विमर्श किया गया।
उन्होंने कहा कि सुभाष उद्यान मंे हृदय योजना के माध्यम से विशेष कार्य किए जाने प्रस्तावित है। सुभाष उद्यान में प्रवेश द्वार से ही उसका ऐतिहासिक एवं भव्य रूप दृष्टिगोचर होने लगेगा। इसमें संग्रहालय बनाया जाएगा। इसमें सातवीं सदी के अजयमेरू से वर्तमान अजमेर तक के सफर को प्रदर्शित किया जाएगा। सुभाष उद्यान के नाम को सार्थक करती सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस पर उनकी संक्षिप्त जीवनी के साथ-साथ स्वतंत्राता संग्राम में उनके योगदान को भी रेखाकिंत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुभाष उद्यान के मध्य में मुगल शैली के चार बाग तैयार किए जाएंगे। इसके एक तरफ योग के लिए स्थान आरक्षित होगा। इसमें सूर्य नमस्कार के बारह पदों की धात्विक प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी जिसके आगन्तुओं को योग करने का प्रोत्साहन मिलेगा। प्रातः कालीन भ्रमण पर आने वाले आगन्तुक शिव मन्दिर में धर्म लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। वाहन पार्किंग स्थल के पास भोज्य सामग्री की स्टाॅल लगाने का प्रावधान भी रखा गया है। बच्चों को खेल के लिए पृथ्क स्थान होगा जहां वे विविध सामग्रियों का उपयोग खेलने के लिए कर सकेंगे।

लोधी गार्डन स्टाईल में निर्मित होगा सुभाष उद्यान में जोगिंग ट्रेक
जिला कलक्टर ने कहा कि सुभाष उद्यान में बनाया जाने वाला जोगिंग ट्रेक लोधी गार्डन की तर्ज पर विकसित होगा। मुख्य ट्रेक 8 मीटर चैड़ाई वाला होगा। इसके दो भाग वाकिंग ट्रेक तथा जोगिंग ट्रेक बनाने का प्रावधान किया गया है। जोगिंग ट्रेक तीन मीटर तथा वाकिंग ट्रेक चार मीटर चैड़ा बनाया जाएगा। इनके मध्य एक मीटर चैड़ी क्षुप पटिृका होगी। इस पटिृका में फूलों वाले तथा सौन्दर्यवर्धक पौधे लगे होंगे। पटिृका में प्रत्येक 100 मीटर पर दोनों ट्रेक को जोड़ने वाली कट होगी। इस ट्रेक के बीच -बीच में स्लीप लेन भी होगी जहां आराम करने तथा रूकने के लिए स्थान उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि उद्यान में फूलों वाली घाटी जैसी पुष्प वाटिका विकसित की जाएगी जहां भांति-भांति के पुष्प पल्लकित होकर भ्रमरों एवं भ्रमणकारियों को शूकून देंगे।

बनेगा प्राकृतिक उभय रंगमंच
उन्होंने कहा कि सुभाष उद्यान में पुस्तकालय के पास प्राकृतिक ढलान के साथ उभय रंगमंच (एम्फी थियेटर) बनाया जाएगा। इसमें पूरी तरह से प्रकृति के साथ सामंजस्य रखते हुए निर्मित किया जाएगा। प्राकृतिक ढ़ाल की सीढ़ीनूमा संरचना में दूब लगने से यह बैठने के लिए भी मुफीद होगा। इसका मंच भी पूरी तरह से प्रकृति प्रदत सामग्री से बना होगा। यहां पर मुक्ताकाशी मंच की तरह नृत्य, नाटक जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेगी। साथ ही सामान्य समय में इस पर बैठकर उद्यान के वातावरण को निहारा भी जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आनासागर झील के सौन्दर्यीकरण के लिए भी विशेष कार्य किया जाएगा।
पुष्कर में बनेगा हैरिटेज वाक
श्री गोयल ने बैठक में कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर में पिलग्रीमेज रिजन्यूवेशन एण्ड स्प्रीच्यूअल आॅगमेंटेशन ड्राईव (प्रसाद) योजना से हैरिटेज वाक विकसित होगा। इसका आरम्भ बादशाही महल से तथा समापन जयपुर घाट पर किया जाना प्रस्तावित है। इस मार्ग के मध्य आने वाले सप्तगिरी घाट, कोटा घाट, ब्रह्मा घाट, ब्रह्मा मन्दिर, श्री गोपालजी मन्दिर, मालिया बाजार, राम लक्ष्मण मन्दिर, पुराना रंगजी मन्दिर, वराह मन्दिर, नया रंगजी मन्दिर तथा बिहारी मन्दिर को आपस में विशेष सुविधा युक्त हैरिटेज वाक से जोड़ा जाएगा। इसा मार्ग पर जोधपुर के सेण्ड स्टोन की टाईलंे लगाई जाएगी। पूरे मार्ग के दोनों ओर मानक रंगों, डिजाइनों तथा कनोपी का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रसाद योजना के अन्तर्गत 3.7 करोड़ से धरोहर संरक्षण तथा नवीनीकरण, 50 लाख से ड्रेनेज को ढकने और मरम्मत करने, 21 लाख से सार्वजनिक सुविधाओं के कार्य किया जाना प्रस्तावित है। स्ट्रीट लाईट के खम्भे भी हैरिटेज लुक वाले लगाये जाएंगे।
नया बाजार में बनेगा हैरिटेज वाक
जिला कलक्टर ने कहा कि अजमेर शहर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों को जोड़ता हुआ हैरिटेज वाक नया बाजार क्षेत्रा में बनाया जाएगा। यह अकबरी किला से आरम्भ होकर गोल प्याऊ, बादशाही बिल्डिंग, लोढ़ा हवेली, घी मण्डी गेट, चार भुजा मन्दिर, सत्यनाररायण मन्दिर, नाहरसिंह मन्दिर, ढ़ढ्ढ़ों की हवेली होते हुए सोनीजी नसियां तक जाएगा। इस 1.8 किलोमीटर के हैरिटेज वाक को हृदय योजना के अन्तर्गत विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रियव्रत पण्ड्या, अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद कुमार सेंगवा, अबु सूफियान चैहान, उपखण्ड अधिकारी जय प्रकाश, नगर निगम के केदार शर्मा, द्रोणा संस्थान की सिटी एंकर शिखा जैन उपस्थित थे।

अजमेर शहर से हटेंगे केबल तार
अजमेर,13 जुलाई। जिला कलक्टर गौरव गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद कुमार सेंगवा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित बैठक में विभिन्न संस्थाओं ने अपने केबल तार खम्भों से हटाने के लिए सहमति जतायी।
श्री सेंगवा ने कहा कि राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह को दृष्टिगत रखते हुए अजमेर शहर को पोललेस करने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा भूमिगत केबल बिछाई जा रही है। निगम के खम्भों पर विभिन्न संस्थाओं के केबल तार लगे हुए है। समस्त प्रतिनिधियों कोे खम्भे हटाने से पूर्व केबल हटाने के निर्देश प्रदान किए गए। टी.वी.केबल नेटवर्क, वोडाफोन एवं रिलाईंस जिओ के प्रतिनिधियों ने खम्भों पर लगे केबल हटाने की सहमति जतायी।
बैठक में अजमेर विद्युत वितरण निगम के आर.डी.बारहठ ने अवगत कराया कि घूघरा घाटी से बस स्टैण्ड, जवाहर रंगमंच, चैपाटी तथा गांधी भवन से सम्राट पृथ्वीराज चैहान राजकीय महाविद्यालय, डीएवी, केसरगंज तथा बस स्टैण्ड से आगरा गेट, कचहरी रोड, नया बाजार, मार्टिण्डल ब्रिज से नो नम्बर पेट्रोल पम्प, राजा सर्किल से मार्टिण्डल ब्रिज तथा महावीर सर्किल से आनासागर पुलिस चैकी, सिविल लाइन, जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय क्षेत्रा, गौरव पथ, गांधी भवन से बजरंग गढ़ एवं माकड़वाली रोड को निर्धारित समयावधि में पोललेस किया जाएगा। पोललेस करने से पूर्व केबल तार नहीं हटाने वाली संस्थाओं के कार्य बाधित हो सकते है।
इस अवसर पर केबल टीवी आॅपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष खेमचन्द टांक, उपाध्यक्ष इमरान खान, रेडियंन्ट केबल नेटवर्क के डाॅ. अरविंद शर्मा, राजस्थान इन्फोटेक सर्विस मीडिया के उत्तम खान, सिटी केबल नेटवर्क के फिरोज अहमद, रिलाईंस जियो के राजा मुखर्जी एवं वोडाफोन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!