बुधवार को जयंती की पूर्व संध्या पर होगा रंगारंग कार्यक्रम व विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार
अजमेर 23 अगस्त। सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास व समारोह समिति के तत्वाधान में साप्ताहिक जयंती कार्यक्रम के चौथे दिन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन चन्द्रवरदाई नगर स्थित स्टेडियम के एस्ट्रोट्रफ मैदान पर किया गया है। मंगलवार को मेयो कॉलेज ने सेंट पॉल स्कूल को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया।
चन्दबरदाई नगर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम में खेली गई दो दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आज मेयो कॉलेज ने अपने प्रतिद्वंदी सेंट पॉल स्कूल को 3-0 की बढ़त के साथ आसानी से हराया। इस फाइनल मुकाबले में विजेता टीम ने पहले की क्वाटर में शानदार मैदानी गोल बनाकर 1-0 की बढ़त अर्जित की। दूसरे क्वाटर में मेयो के खिलाड़ी एक बार फिर आक्रामक रणनीति के साथ खेलते हुए दूसरा गोल बनाकर मध्यातंर के समय तक 2-0 की बढ़त अर्जित की।
खेल के तीसरे क्वाटर में सेंट पॉल ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और उसके खिलाडिय़ों ने लगातार विपक्षी टीम पर हमले किए लेकिन मेयो की रक्षा पंक्ति और गोलकीपर ने उनके हर आक्रमण को आसानी से बचा लिया। मैच के चौथे और अंतिम क्वाटर में एक बार फिर मेयो ने योजनाबद्ध तरीके से खेलते हुए तीसरा गोल ठोकर 3-0 की बढ़त से मैच अपने झौले में डालकर खिताब पर कब्जा जमाया।
24 अगस्त 2016 बुधवार को मुख्य कार्यक्रम
कल 24 अगस्त बुधवार को प्रातः 9 बजे हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार में स्थित सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर जयंती की पूर्व संध्या पर पर्यटन विभाग द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम महाराजा दाहरसेन को श्रृद्धासुमन, हिंगलाज माता की पुजा अर्चना, साप्ताहिक चली रंगभरो, देशभक्ति गायन, तैराकी, हॉकी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा। यह कार्यक्रम अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन विकास व समारोह समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें शहर के जनप्रतिनिधि व सम्मानिय अतिथी उपस्थित रहेंगे।
इन विजेताओं का होगा सम्मान
महाराजा दाहरसेन रंगभरो प्रतियोगिता नगर स्तर में –
कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पूजा खींची (स्वामी सर्वानन्द विद्यालय), द्वितीय रोहिना (अविनाश माहेश्वरी विद्यालय), तृतीय पूजा लालवानी (हरीसुन्दर विद्यालय) व भारत जोधवानी (नरवासी विद्यालय) रहे। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम दिया वारडे (आर्यपुत्री विद्यालय), द्वितीय विशाखा बच्चानी (संत कंवरराम विद्यालय), तृतीय अंजना (खारीकुई विद्यालय), अंजली (हरीसुन्दर विद्यालय) रही।
महाराजा दाहरसेन रंगभरो प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर –
शहीद अविनाश माहेश्वरी में प्रथम रोहिना, द्वितीय कार्तिक, तृतीय कृतिका चौधरी। आर्यपुत्री प्रथम वर्ग में प्रथम कोमल मेहरानी, द्वितीय तृप्ति जेठवा और द्वितीय वर्ग में प्रथम मनीषा बालानी, द्वितीय हेमलता मेहरा, तृतीय दिया वारडे, सांत्वना वंदना खत्री रहे। स्वामी सर्वानन्द विद्या मंदिर में प्रथम पूजा खींची, द्वितीय सिमरन कुड़िया, तृतीय हर्षा डालानी। हरीसुन्दर विद्यालय कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पूजा लालवानी, द्वितीय शिखा सवाई सिंह, तृतीय कशिश विदानी और वरिष्ठ वर्ग में प्रथम अंजली लक्ष्मणदास, द्वितीय भारती टेकचन्दानी, तृतीय दीपा रतनलाल रहे। नरवासी विद्यालय में प्रथम हेमलता रिजवानी, द्वितीय दिलाल कुरैशी, तृतीय भरत जोधवानी। संत कंवरराम स्कूल कनिष्ठ वर्ग में प्रथम नरेश गुलवानी, द्वितीय दिशा राजवानी, तृतीय दीपिका कल्याणी और वरिष्ठ वर्ग में प्रथम विशाल वचानी, द्वितीय अंजली राजवानी, तृतीय रेश्मा राजकुमार रहे। खारीकुई विद्यालय कनिष्ठ वर्ग में प्रथम लता पंजवानी, द्वितीय चिराग तिलोकानी, तृतीय रेश्मा भीषम और वरिष्ठ वर्ग में प्रथम वंदना लेखवानी, द्वितीय भारती रामसिंघानी, तृतीय अंजना रमेश कुमार। आदर्श विद्यालय में प्रथम निशा गुरूदासवानी, द्वितीय नरेश कोटाई, तृतीय भारत कंवरिया रहे। सिंधी विद्यालय देहली गेट कनिष्ठ वर्ग में प्रथम भावना सोनी, द्वितीय गौतम जानवानी, तृतीय कोमल सोनी और वरिष्ठ वर्ग में प्रथम फय्यूम अख्तर, द्वितीय लोकेश लख्यानी, तृतीय शंकर बालकिशन रहे।
महाराजा दाहरसेन गायन प्रतियोगिता में –
प्रथम वर्ग में नेहा करनाणी प्रथम, दुर्गेश कश्यप द्वितीय, जया झामनाणी तृतीय रही। द्वितीय वर्ग में प्रथम लोकेश जोशी, द्वितीय कंचन महेश कुमार व तृतीय हर्षिता ठारवाणी और रिया मोनानी रहे।
महाराजा दाहरसेन हॉकी प्रतियेागिता में –
महाराजा दाहरसेन हॉकी प्रतियोगिता में मेयो कॉलेज विजेता टीम रही और उपविजेता सेंट पॉल स्कूल की टीम रही।
महाराजा दाहरसेन तैराकी प्रतियोगिता में –
छात्र वर्ग में 17 वर्ष 100 मीटर फ्री स्टायल में प्रथम अभिषेक अग्रवाल, द्वितीय नीलेश केवलरमाणी, तृतीय कनिष्क रावत रहे। छात्रा वर्ग 14 वर्ष 100 मीटर फ्री स्टायल में प्रथम साक्षी सिंह, द्वितीय चित्रांशी श्रीवास्तव, तृतीय अंजली कुमावत रहे। छात्र वर्ग 14 वर्ष 100 मीटर फ्री स्टायल में प्रथम सार्थक गोयल, द्वितीय प्रतीक, तृतीय आर्यन मेहता रहे। छात्र वर्ग 17 वर्ष 100 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम अभिषेक अग्रवाल, द्वितीय कनिष्क रावत, तृतीय अभ्यिुदय यादव रहे। छात्रा वर्ग 14 वर्ष 100 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम अंजली कुमावत, द्वितीय चित्रांशी श्रीवास्तव, तृतीय आयाना माथुर रहे। छात्र वर्ग 14 वर्ष में 100 मीटर बैक स्ट्रोक प्रथम आर्यन मेहता, द्वितीय वेदांत, तृतीय अभय प्रताप सिंह रहे। छात्र वर्ग 17 वर्ष 100 मीटर ब्रीस्ट स्ट्रोक में प्रथम राज मीणा, द्वितीय अभ्यिुदय यादव, तृतीय ईश दत्ता रहे। छात्र वर्ग 14 वर्ष 100 मीटर ब्रीस्ट स्ट्रोक में प्रथम अभय प्रताप सिंह, द्वितीय प्रतीक, तृतीय लवलेश रहे। 100 मीटर ब्रीस्ट स्टायल में प्रथम चित्रांश श्रीवास्तव, द्वितीय साक्षी सिंह, तृतीय शक्ति चौधरी रहे। छात्र वर्ग 17 वर्ष 100 मीटर बटरफ्लाय स्ट्रोक में प्रथम ईश दत्ता, द्वितीय ओजश दत्ता, तृतीय यश गोयल रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम ईश दत्ता, द्वितीय ओजश दत्ता, तृतीय यश गोयल रहे। छात्र वर्ग 17 वर्ष 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम अभिषेक अग्रवाल, द्वितीय कनिष्क रावत, तृतीय यश गोयल रहे। छात्र वर्ग 14 वर्ष 50 मीटर बैक स्ट्रोक में प्रथम वेदान्त, द्वितीय आर्यन मेहता, तृतीय ईशान कोटवाना रहे। छात्र वर्ग 17 वर्ष 50 मीटर फ्री स्टायल में प्रथम नीलेश केवलरमाणी, द्वितीय रेहान माथुर, तृतीय अभ्युदय यादव रहे। छात्र वर्ग 14 वर्ष 50 मीटर फ्री स्टायल में प्रथम सार्थक गोयल, द्वितीय प्रतीक, तृतीय आर्यन मेहता रहे।
सभी प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को मुख्य कार्यक्रम में कल पुरस्कृत किया जायेगा।
विनीत लोहिया
समन्वयक
मो. 9549860966