ब्यावर, 9 सितंबर। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से गुरुद्वारा में हैप्पीनेस कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इसमें बैंगलोर से प्रशिक्षित चंद्रा गुप्ता व राजेंद्र कौर साधकों को प्रशिक्षण दे रही है। शुक्रवार को त्रिस्तरीय प्राणायाम, ओम उच्चारण, वैचारिक व बुद्धि विकासात्मक खेल के साथ सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करवाया गया। चंद्रा दीदी ने बताया कि सुदर्शन क्रिया श्वांसों की अद्भुत प्रक्रिया है। इससे व्यक्ति के जीवन में शारीरिक व मानसिक स्तर पर चमत्कारी परिवर्तन होते हैं। यह क्रिया जीव का परमात्मा से मिलन करवाती है। शिविर में सभी प्रशिक्षणार्थी तन्मयता व जोश के साथ प्रशिक्षण ले रहे हैं। अभ्यास के बाद जुगल राजस्थानी, सुमित सारस्वत, मोहन जनागल, सुनीता शर्मा, शिल्पी मुच्छल, कन्हैयालाल जैनीवाल, घनश्याम डेटानी, गुलशन, रोजी ने अपने अनुभव साक्षा किए। शिविर में जसपाल हुड़ा, खुशाल खत्री, रमेश राखेचा, ऋतु अग्रवाल, नमिता जालान, रश्मि जैन, लविश जैन ने प्रशिक्षण में सहयोग किया।