
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने आज राजकीय सावित्राी बालिका प्राथमिक विद्यालय में सर्वशिक्षा अभियान के तहत आयोजित दिव्यांग असेसमेन्ट शिविर में शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगों से जुड़ी प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्रयास कर रही है। उन्हें उनकी जरूरत से संबंधित विभिन्न उपकरण मुहैया कराए जा रहे है।
सर्व शिक्षा अभियान के एडीपीसी श्री दिनेश ओझा ने बताया कि आज शिविर में 223 दिव्यांग उपस्थित हुए। विभाग द्वारा अजमेर, श्रीनगर, किशनगढ़, केकड़ी व अरांई के दिव्यांगों को लाभान्वित किया गया। शिविर में 175 दिव्यांगों का पेंशन, 90 प्रमाण पत्रा, 209 उपकरण एवं 41 दिव्यांगों का रोड़वेज पास के लिए चयन किया गया। पोलियों से ग्रसित दिव्यांगों को कैलिपर्स भी दिए जाएंगे।