संघ द्वारा देशभक्त और संस्कारित व्यक्तियों का निर्माण का कार्य

विजयदशमी शस्त्र पुजन के साथ उत्सव मनाया गया
शहर के प्रमुख मार्गो से निकले दो पथ संचलन
मुख्य आकर्षण स्वयंसेवक नई गणवेश रहा

rss-3rss-2rss-4अजमेर 11 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजयमेरू द्वारा सुभाष उद्यान में विजयदशमी उत्सव मनाया गया। उपरांत शहर के विभिन्न मार्गो से नई गणवेश में दो पथ संचलन निकाले गये।
विजयदशमी उत्सव पर प्रारम्भ में शस्त्र पुजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय कार्यवाह श्रीमान राजेन्द्र जी पामेचा, अजमेर विभाग संघ चालक माननीय बसंत कुमार विजयवर्गीय, महानगर संघ चालक माननीय सुनील दत्त जैन व महानगर सहसंघचालक जगदीश सिंह राणा ने शस्त्र पुजन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यवाह श्रीमान राजेन्द्र जी पामेचा ने अपना उदबोधन देते हुए बताया कि संघ की स्थापना 1925 में डॉ हेडगेवार द्वारा आज ही के दिन विजयदशमी को की गयी। डॉ. हेडगेवार ने विरित परिस्थितियों ने हिन्दू समाज को संगठित करने की एक अदभुत पद्धति का शुभारम्भ किया। संघ की शाखा के माध्यम से देशभक्त और संस्कारित व्यक्तियों का निर्माण का कार्य आरम्भ किया। हजारो वर्ष की गुलामी के बाद समाज जो आत्म विस्मृत हो गया था उसमें पुनः हिन्दुत्व का भाव जाग्रत करने उसका संगठन करने और समाज में आयी हुई दुरियों को समाप्त करने संघ की शाखा के माध्यम से आरम्भ हुआ। आज 90 वर्ष की तपस्या फलीभुत होती दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में अपनी प्रभावी भूमिका निभा रहा है। यह वर्ष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष है। आचार्य अभिनव गुप्त शैवदर्शन का सहस्त्राब्दी वर्ष है तथा गुरूगोविन्द सिंह जी का 350वां जयंति वर्ष है। इन सभी महापुरूषों से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होने आवह्ान करते हुए कहा कि आज के समय में विदेश वस्तुएं यह देश की सबसे बड़ी समस्या है। जिससे भारत की बहुत बड़ी अर्थव्यवस्था विदेशियों के हाथ में जा रही है। अतः उन्होने सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि आने वाले समय में हम स्वदेश में निर्मित वस्तुओं का ही प्रयोग करें तथा चीनी वस्तुओं का बहिष्कार इस दीपावली से करें।
उन्होने सामाजिक समरस्ता के विषय पर बोलते हुए उन्होने कहा कि हम अपने जीवन में व्यवहारिकता अपनाते हुए सामाजिक समरस्ता के लिये कार्य करें।
इसके उपरांत घोष की धून के साथ शहर के प्रमुख मार्गो से अपने समयानुसार निकाला गया। संचलन का भव्य स्वागत शहर की प्रमुख सामाजिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा किया गया। संचलन का मुख्य आकृषण इस बार जनता में संघ की बदली हुई नई गणवेश जो अब नेक्कर के स्थान पर पेंट रहा।
प्रथम पथ संचलन का मार्ग (10वीं कक्षा से बड़े छात्र, व्यवसायी व कर्मचारीगण) जिसका मार्ग सुभाष उद्यान (प्रारम्भ), गंज गुरूद्वारा, दिल्ली गेट, धन मण्डी चौक, दरगाह बाजार, घसेटी बाजार प्रवेश, झूलेलाल मंदिर (हेमू कालानी चौक), प्लाजा सिनेमा, अपना बाजार, क्लॉक टावर थाना, मदार गेट चौराहा, गांधी भवन चौराहा, चूड़ी बाजार प्रवेश, नया बाजार चौपड़, गणेश मंदिर, आगरा गेट, सोनी जी नसियां, सुभाष उद्यान पर समाप्त हुआ।
दूसरा बाल पथ संचलन का मार्ग (कक्षा 6 से कक्षा 9 तक के छात्र) शहीद स्मारक, बजरंगगढ़ से प्रारम्भ, सुंदर विलास (प्रवेश) राजकीय मॉडल बालिका विद्यालय, विद्युत निगम हाथीभाटा, गुरूनानक गली नुक्कड़ हाथीभाटा, बैंक ऑफ बड़ौदा पृथ्वीराज मार्ग, नगर निगम, कोतवाली द्वार, आगरा गेट चौराहा, सोनी जी की नसियाँ, सुभाष उद्यान पर समाप्त हुआ।
उपरोक्त देानों संचलन पृथ्वीराज मार्गस्थित बैंक ऑफ बडौदा के पास एक साथ आकर मिले और फिर नगर निगम पर पुनः अलग होते हुए आगे बढ़े तथा आगे चलकर सोनी जी नसिया चौराहे पर एक के पीछ एक क्रमबद्ध जुड़ गये।
झलकियां
80-90 वर्ष तक की आयु के स्वयंसेवक जिन्होने अपने जीवन में कभी पेंट नहीं पहनी थी। वह भी आज संघ की पूर्ण गणवेश पेंट में दिखे।
संघ की तीन-तीन पीढि़यों के स्वयंसेवक एक साथ संचलन में भाग लेते हुए दिखे।
मार्ग में लोगों ने उत्साह में भारत माता की जय और वन्देमातरम् का उदघोष लगाते हुए देखे गये।
समाज के सभी वर्गो द्वारा संचलन का भव्य स्वागत किया गया।

निरंजन शर्मा
विभाग प्रचार प्रमुख
मो ़9828171560

error: Content is protected !!