शहर जिला भाजपा की कार्यसमिति की बैठक संपन्न

img_20161016_162549भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की जिला कार्यसमिति की बैठक जयपुर रोड स्थित होटल क्रोसलेन में आयोजित की गई जिसमे कुछ दिन पूर्व प्रदेश कार्यकारणी की बैठक मे जिन विषयो पर चर्चा हुई उन्हें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओ तक पहुँचाने का ध्येय रखा गया।
बैठक मे स्वागत भाषण भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव द्वारा दिया गया उन्होंने कहा की इस वर्ष को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा एवं विदेशी उत्पादों का बहिष्कार कर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
भाजपा प्रदेश मंत्री व अजमेर प्रभारी बीरमदेव सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता के अथक प्रयासों से ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन सकी है, सभी जिला स्तर, मंडल स्तर एवं बूथ स्तर की बैठक की जानकारी प्रदेश कार्यालय तक मिनट्स बनाकर प्रदेश कार्यालय भेजी जाएगी, उन्होंने कहा की अब मण्डलों की रचना इस प्रकार की जाएगी की किसी भी मंडल मे 50 से अधिक बूथ ना रहे व कोई भी वार्ड दो मंडलो में ना बटे।
उन्होंने कहा कि अब जिला व मंडल स्तर तक संगठन का बैंक खाता खोला जायेगा साथ ही उन्होंने संगठन की नई संरचना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन में 17 प्रकोष्ठ होंगे एवं नये विभागों का गठन होगा।
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा की इस वर्ष को गरीबो के कल्याण वर्ष के रूप मे मनाना होगा। हमे सरकारी योजनाओ के शिविरो को वार्ड स्तर तक लगा कर आम जन को उसका लाभ दिलवाना चाहिए साथ ही हमे प्रत्येक मंडल स्तर पर दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित करना चाहिए जिससे कार्यकर्ताओ मे भी स्नेह बना रहे
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने कहा की जल्द ही निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता सूची तैयार करने का कार्य किया जाएगा जिसमे हमे भी अपनी भूमिका निभाते हुए अपने वार्ड व बूथ मे किसी का नाम जुड़वाना या हटवाना हो तो इसमें हमे निर्वाचन विभाग का सहयोग करना चाहिए।
नगर निगम महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा की हमे अब पूर्ण रूप से स्वदेशी को अपनाना होगा अब तो हमारे पास प्रत्येक दैनिक आवश्यकता की चीज का स्वदेशी विकल्प उपलब्ध है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री रमेश सोनी ने किया व जिला महामंत्री जय किशन परवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपमहापौर सम्पत सांखला, पूर्व नगर सुधार अध्यक्ष धर्मेश जैन, हरीश झामनानि, पुर्णाशंकर दशोरा, सोमरत्न आर्य, तुलसी सोनी, घीसू गढ़वाल ,राजेश घाटे, संजय खंडेलवाल, रविंद्र जसोरिया, सुलोचना शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सोहन शर्मा, मुकेश खिची, बलराज कच्छावा, राजकुमार लालवानी, योगेश शर्मा पार्षद भगीरथ जोशी, अनीश मोयल, धर्मेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह राठौड़, महेंद्र जैन मित्तल, महेंद्र जादम, संतोष मौर्य, वीरेन्द्र वालिया, चन्द्रेश सांखला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीत पारीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मी शर्मा, रचित कच्छावा, अनिल नरवाल, दीपक सिंह राठौड़, अमित यादव, अनुपम गोयल, देवेन्द्र सिंह शेखावत, सईद सलीम, फरहाद सागर, मंसूर अली, भारती श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी विजय, सीमा गोस्वामी, विनोद कँवर, उमेश गर्ग, सुरेंद्र माथुर, तुषार कपूर, अमित जैन, संदीप तंवर आदि उपस्थित रहे।

अनीश मोयल
जिला संयोजक भाजपा
मीडिया प्रकोष्ठ
शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!