ब्यावर एवं टॉडगढ उपखण्ड क्षेत्रा में 28 अक्टूबर से निषेधाज्ञा

beawar-samacharब्यावर, 28 अक्टूबर। दीपावली, गौवर्धन पूजा, भैया दूज पर्व के मद्देनजर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ब्यावर शहर, ब्यावर व टॉडगढ़ उपखण्ड क्षेत्रा में 28 अक्टूबर 2016 से 3 नवम्बर 2016 तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
उपजिला मजिस्ट्रेट श्री आशीष गुप्ता के अनुसार दीपावली पर्व के मद्देनजर उपखण्ड ब्यावर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों एवं टॉडगढ़ उपखण्ड में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश दिये गए हैं कि 28 अक्टूबर 2016 को प्रातः 6 बजे से 3 नवम्बर 2016 को रात्रि 10 बजे तक कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का घातक विस्फोटक जैसे रॉकेट, चिड़िया, हवाईजहाज, सूतली बम, दीवार बम आदि का प्रयोग अन्य व्यक्तियों व वाहनों पर फैंकने हेतु नहीं करेंगे एवं मकानों आदि पर पटाखे नहीं फैंकेंगे। उक्त अवधि में शहर के मुख्य बाजारों एवं मार्गां पर विस्फोटक पदार्थों का प्रयोग प्रातः 6 से रात्रि 12 बजे तक किये जाने पर भी प्रतिबन्धित किया गया है।
उक्त आदेश कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ज़ारी किया गया है, यह आदेश सार्वजनिक हित में है और चूंकि परिस्थितियां ऐसी हैं कि किसी व्यक्ति विशेष की सुनना या आदेश को तामील करवाया जाना सम्भव नहीं है अतः उक्त आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया जाता है। इस आदेश की पालना आवश्यक है एवं अवहेलना करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध रहेगा।–00–
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से
ब्यावर, 28 अक्टूबर। प्रमुख शासन सचिव, गृह एवं मुख्य सतर्कता आयुक्त राजस्थान के निर्देशानुसार देश में आगामी 31 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2016 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2016 का आयोजन किया जाएगा, जिसकी थीम ’’भ्रष्टाचार को समाप्त करने में आमजन की सहभागिता एवं सत्यनिष्ठा रखा गया है।’’
सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह 2016 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों से आमजन को अवगत कराते हुए इसे रोकने व नियन्त्राण करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी क्रम में कार्यशालाओं, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, आलेख आदि प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम किये जाएंगे। साथ ही पैम्पलेट, बैनर, पोस्टर के द्वारा सतर्कता गतिविधियों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
प्रतिज्ञा का पठन
सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह 2016 का शुभारम्भ मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक निगमों एवं संस्थाओं के जनसेवकों द्वारा 31 अक्टूबर 2016 को प्रातः 11 बजे प्रतिज्ञा पठन के साथ होगा। प्रतिज्ञा का स्वरूप निम्नानुसार है –
’’हम, भारत के लोकसेवक, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्रा में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहेंगे। हम यह भी प्रतिज्ञा करते हैं कि हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्रा से भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रूप से कार्य करेंंगे। हम अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करेंगे। हम अपने सामूहिक प्रयासों द्वारा अपने संगठनों को गौरवशाली बनाएंगे तथा अपने देशवासियों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे। हम अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी से करेंगे और भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करेंगे।’’ –00–
शहर में क्षेत्रावार फोगिंग कार्य जारी
ब्यावर, 28 अक्टूबर। नगरपरिषद ब्यावर व चिकित्सा विभाग द्वारा शहर में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि रोगों की रोकथाम व मच्छरों पर नियंत्राण के लिए पायरेथ्र्रिम दवा का मशीन द्वारा फोगिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत 26 सितम्बर 2016 से 8 नवम्बर 2016 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार क्षेत्रावार फोगिंग की जा रही है।
यहां होगी फोगिंग
नगर परिषद आयुक्त पदमसिंह चौधरी के अनुसार वर्षाजनित रोगों से बचाव के लिए 2 नवम्बर से 3 नवम्बर तक छावनी फाटक बाहर से डूंगरी रोड़ तक कैलाशनगर कॉलोनी, कच्छावा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, खारचिया कुआ, शान्तिनगर, लेबर कॉलोनी, सनातन धर्म सभा कॉलोनी, करबला रोड़, राजूजी का बाड़िया, गहलोत कॉलोनी, रामसा पीर कॉलोनी, श्यामगंज कॉलोनी, रेलवे फाटक तक सम्पूर्ण सफाई क्षेत्रा संख्या 12 में आने वाली गलियों में फोगिंग की जाएगी।–00–

error: Content is protected !!