रावत सेना ने किया शस्त्र पूजन

राष्ट्रधर्म रक्षा का संकल्प के साथ चाइनीज का बहिष्कार

  जवाजा में रावतसेना कार्यकर्ताओं के साथ शस्त्रपूजन करते हुए रावतसेना प्रदेशाध्यक्ष गोपालसिंह सेदरिया।

फोटो केप्शन:01: जवाजा में रावतसेना कार्यकर्ताओं के साथ शस्त्रपूजन करते
हुए रावतसेना प्रदेशाध्यक्ष गोपालसिंह सेदरिया।
जवाजा, 28 अक्ठूबर। रावत सेना ने शुक्रवार को जवाजा में विधिविधान से
शस्त्र पूजन कर राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहने का
संकल्प लिया। रावत सेना प्रदेशाध्यक्ष गोपालसिंह जी सेदरिया, संस्थापक
महेन्द्रसिंह जी रावत ने शस्त्र पूजन का महत्व एवं आवश्कता बताते हुए
रावत सेना के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने घर कम से कम एक-एक शस्त्र रखने
का आह्वान किया। उन्होने रावतसेना कार्यकर्ताओं की ओर चाइनीज वस्तुओं का
बहिष्कार करने का संकल्प लेते हुए दिपावली या अन्य दिन चाईनीज सामानों की
खरीद दारी नही करने का आह्वान किया। इसके लिए रावत सेना द्वारा जल्द ही
जन जाग्रति अभियान चलाने की बात कहीं। इस मौके पर राजस्थान रावत-राजपूत
महासभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रवणसिंह जी भाटी, महासभा सामुहिक विवाह
सम्मेलन प्रदेशाध्यक्ष शंकरसिंह जी भाटी, महासभा पदेश उपाध्यक्ष
किशोरसिंह जी सांगरवास, उपाध्यक्ष किशोरसिंह जी रावत, टिकमसिंह जी
कडीवाल, प्रेमसिंह जी जवाजा, प्रदेश आंदोलन प्रमुख देवीसिंह जी पंवार
जवाजा, प्रदेश प्रवक्ता हरिसिंह जी दुर्गावास, सज्जनसिंह जी पंवार जवाजा,
रघुवीरसिंह जी, चंद्रभानसिंह जी, लक्ष्मणसिंह जी भोजपुरा, पवनसिंह जी
कोटडा, रावत सेना जवाजा प्रमुख रामसिंह जी जवाजा, जितेन्द्रसिंह भाटी
बाडिया नंगा समेत अनेक रावतसेना कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!