कांग्रेस ने विरोध प्रर्दषन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

फोटो: अनुपम शर्मा
फोटो: अनुपम शर्मा
अजमेर 4 नवम्बर। वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर खुदकुशी करने वाले पूर्व फौजी रामकिशन के परिवार से मुलाकात करने पंहुचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा दो बार हिरासत में लेने के विरोध में शहर जिला कांग्रेस ने विरोध प्रर्दषन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाये।
दिल्ली में आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने यहां बड़ा प्रदर्शन कर सरकार का पुतला भी फूंका। विरोध प्रदर्शन की अगुवाई संगठन के शहर अध्यक्ष विजय जैन ने की। शुक्रवार को कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता गांधी भवन चैराहे पर इक्ठ्ठा हुऐ और राहुल गांधी के साथ पुलिस के बुरे बर्ताव के विरोध में कांग्रेसियों का गुस्सा यहां गांधी भवन चैराहे पर सड़क पर फूट पड़ा। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुऐ केन्द्र की भाजपानीत सरकार व भाजपा के र्शीष नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की इस अवसर पर भाजपा सरकार के पुतले का दहन किया गया।
गांधी भवन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि भाजपा सैनिको के नाम पर राजनीति कर रही है जिसे कांग्रेस सहन नही करेगी, जिस तरीके से राहुल गांधी को पिडित परिवार से मिलने से रोका गया और उन्हे दो बार हिरासत में लिया गया वह अलोकतांत्रिक है केन्द्र सरकार दमनात्मक नीति पर चल रही है। देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा बौखला गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सरकार के खिलाफ बड़ा जनसमर्थन मिल रहा है। इससे ही भाजपा सरकार बौखलाई हुई है और उन्हें गिरफतार किया गया। सरकार के कदमों का पार्टी कार्यकर्ता डट कर मुकाबला करेंगे। पूर्व सैनिक ने सरकार की संवेदनहीनता के चलते ही आत्महत्या की थी।
कायेकर्ताओं का संबोधित करते हुऐे जैन ने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले सैनिकों एवं ओ.आर.ओ.पी. को लेकर धरने पर बैठे मृतक पूर्व सैनिक केन्द्र सरकार के रवैये से इतना दुखी था कि उनके सम्मान के लिए अपनी जान देने जैसा कदम उठा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे साबित होता है कि एनडीए सरकार की नीतियां किस तरह से विफल हो रही हैं और उसके कारण सैनिकों में किस कदर निराशा व्याप्त है।
प्रर्दषन में डा. गौपाल बाहेती, फकरे मोईन, राजेष टंडन, कैलाष झालीवाल, प्रमिला कौषीक, महेष चैहान, विष्णु माथुर, जोधा टेकचंदानी, विजय नागौरा, अषोक बिंदल, आरिफ हुसैन, सुकेष कांकरिया, नौरत गुर्जर, सर्वेष पारिक, सुरेष लद्ड़, अतुल माहेष्वरी, सोनल मोर्य, गुलाम मुस्तफा, सबाखान, मुजफ्फर भारती, बिपिन बैसिल, श्याम प्रतापति, वैभव जौन, ललित भटनागर, रागीनी चर्तुवेदी, अंकुर त्यागी, लक्ष्मी नायक, रष्मि हिंगोरानी, राकेष चैहान, नवीन भाटी, उर्मीला नायक, कैलाष कौमल, बालमुकूंद, दयानंद चर्तुवेदी, शैलेष गुप्ता, राजनारायण आसोपा, राजेन्द्र वर्मा, रवि शर्मा, बलराम शर्मा, लोकेष शर्मा, र्निमल बैरवाल, वेद चैधरी, पुनीत सांखला, लक्ष्मण फामणा, राजकुमार वर्मा, सुषमा राठौड़, मनीष सेठी सहित सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुऐ।

विजय जैन

error: Content is protected !!