वर्ष 2016 की सैकण्डरी परीक्षा की स्थाई योग्यता सूची जारी

bser 450अजमेर 17 जनवरी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2016 की सैकण्डरी परीक्षा की स्थाई योग्यता सूची जारी कर दी है। सैकण्डरी की स्थाई योग्यता सूची में चार नये परीक्षार्थी सम्मिलित हुए है। इसमें नवें स्थान पर दो परीक्षार्थी बांसवाड़ा के न्यू वे सेन्ट्रल सैकण्डरी स्कूल पलोड़ा की कु. भव्या जैन पुत्री श्री सतीश जैन नामांक 1409484 और करौली के निर्मल हैप्पी सीनियर सैकण्डरी स्कूल हिण्डौन के मोहित कुमार बंसल पुत्र श्री राजेन्द्र कुमार बंसल नामांक 2355349 सम्मिलित हुए है। इसके अतिरिक्त स्थाई योग्यता सूची में चौहदवें स्थान पर सागवाडा के स्प्रिंगडेल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल के जतिन वदेल पुत्र श्री मंगलेश वदेल नामांक 1645965 और पन्द्रहवें स्थान पर भरतपुर जिले के आदर्श टैगोर शिक्षा समिति सीनियर सैकण्डरी स्कूल नदबई के विवेक बंसल पुत्र श्री हरिश बंसल नामांक 1491860 ने पन्द्रहवां स्थान प्राप्त किया है।
बोर्ड की सचिव श्रीमती मेघना चौधरी ने बताया कि पूर्व में अस्थाई योग्यता सूची में छठा स्थान प्राप्त करने वाले झुंझुनू जिले के कौशल पुत्र श्री रमेश अबाना संवीक्षा उपरान्त अंक वृद्धि से स्थाई योगयता सूची में तीसरे स्थान प्राप्त किया है। इस कारण पूर्व में योग्यता सूची में तीसरे स्थान से लेकर चौदहवें स्थान पर रहे सभी परीक्षार्थियों का स्थाई योगयता सूची में पायदान क्रम एक स्थान नीचे खिसक गया है। अस्थाई योग्यता सूची में पन्द्रहवें स्थान पर रहे सभी 22 परीक्षार्थी स्थाई योग्यता सूची से बाहर हो गये है। स्थाई योग्यता सूची बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.nic.in पर उपलब्ध है।

-राजेन्द्र गुप्ता, उप निदेषक (जनसम्पर्क)

error: Content is protected !!