पूर्व सचेतक रघु शर्मा ने किया दौरा

IMG-20170121-WA0001इक़बाल खान
सरवाड़-[21-जनवरी] पूर्व सचेतक रघु शर्मा ने किया सरवाड़ सहित की छोटे गावो भगवानपूरा जालिया सापला केकडी का दौरा। नोट बन्दी के बाद आई समस्या के समस्या को ध्यान में रखते हुए रघु शर्मा और उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ किया ग्रामीण दौरा।
किसानों ने नोटबन्दी के बाद आई समस्या के बारे में और महंगाई व बिजली कटौती की समस्या के बारे में किसानों से साथ खुद पूर्व सचेतक रूबरू हुए।
रघु शर्मा ने खुल कर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए निकम्मी और चोर सरकार बताया और कहा कि भाजपा सरकार किसानों का हित कभी नही चाहती। अभी भाजपा सरकार राजस्थान और केन्द्र दोनों जगह कब्जा जमाए बैठी है लेकिन कभी भाजपा सरकार ने किसानों का भला नही किया है। किसान आये दिन गरीबी से मर रहे है लेकिन किसानों की स्थिति को देखते हुए भी भाजपा सरकार ने चने के निर्धारित भाव 100 रूपये किलो रखा।
किसान चने की फसल की बुआई कर और कर्जदार ही हुआ है बुआई के समय भाव की मार और अभी शीत लहर की मार। किसानों ने शीत लहर चने की फसल नष्ठ होने का दुखड़ा सुनाया। क्यों की किसान दोनों तरफ की आर्थिक मार झेल रहा हैं। 80% चने की फसल शीत लहर चलने से खेतों में ही नष्ट हो चुकी है। किसान गरीब से और गरीब होता जा रहा है। किसानों दुःख इस सरकार में कोई सुनने वाला नही है। पूर्व सचेतक रघु शर्मा ने आने वाले समय में राजस्थान और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आने का पक्का दावा किया। क्यों की रघु शर्मा अभी से ग्रामीण क्षेत्र में पकड़ मजबूत बना ली है क्योंकि रघु शर्मा किसी पद पर नही होते हुए भी लोगो के दुःख दर्द सुनने पहुच जाते है। इसलिए रघु शर्मा को जन-जन का लाडला भी कहा जाने लगा है।

error: Content is protected !!