प्रदेश में अलग पहचान बनाएगा अजमेर- प्रो. देवनानी

वार्ड 46 एवं 48 में विकास कार्यों का शुभारम्भ

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी
अजमेर, 21 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर स्मार्ट सिटी के रूप में एक अलग पहचान कायम करेगा। स्मार्ट सिटी सहित अन्य योजनाओं में 2600 करोड़ रूपये के कार्यों से शहर के विकास को नई गति मिलेगी। आगामी कुछ वर्षो में अजमेर प्रदेश में विशिष्ट स्थान के साथ पहचाना जाएगा।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने आज वार्ड संख्या 46 एवं 48 में सड़क, नाली एवं अन्य विकास के लाखों रूपये के कामों का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने कहा कि अजमेर शहर में आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी और शानदार योजना लागू की गई है। योजना अजमेर का ना सिर्फ नक्शा बदलेगी बल्कि यह विकास में भी हमें कई साल आगे कर देगी। आनासागर झील के चारों ओर पाथवे, सर्किट हाउस से जुड़ी पहाड़ी पर झरना एवं लवकुश उद्यान में कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। इसके तहत आगामी 25 जून से पूर्व कुछ कार्य पूरे कर लिए जाएंगे और कुछ कार्य शुरू करवा दिए जाएंगे।

error: Content is protected !!