(मोटरसाईकिल पर बैठी औरतों के हाथ से पर्स छीनने की अजमेर शहर की 16 वारदाते स्वीकार
पुलिस थाना क्रिश्चनगंज में अजमेर शहर में गत दिनों हुई चोरी व महिलाओं के पर्स छीनने की वारदातो के मध्य नजर रखते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ. नितिन दीप ब्लगन के निर्देशानुसार, अवनीश शर्मा अति. पुलिस अधीक्षक अजमेर, राजेश मीना वृत्ताधिकारी वृत्त उत्तर नगर अजमेर के नेतृत्तव में विजेन्द्रसिंह पु.नि./थानाधिकारी , मय जाब्ता के टीम वर्ग से कड़ी मेहनत व लगन से कार्य कर मुखवीर खास की सूचना पर बड़ी कार्यवाही करते हुये मोटरसाईकिल पर बैठी औरतों के हाथ से पर्स छीनने की वारदात का खुलासा करते हुये अभियुक्तगण 1 विक्रमसिंह पुत्र गिरधारीसिंह जाति रावत उम्र 20 वर्ष निवासी प्रतापगढ़ थाना रास जिला पाली हाल नया माताजी मंदिर ईदगाह कॉलोनी अजमेर 2. मुकेश प्रजापत पुत्र कैलाश प्रजापत जाति कुम्हार उम्र 22 वर्ष निवासी हीरापुरा थाना भिनाय जिला अजमेर हाल ईदगाह कॉलोनी नम्रता पब्लिक स्कूल के सामने क्रि.गंज अजमेर 3. हंसराज पुत्र श्री गिरधारी जाति ढोली उम्र 24 वर्ष निवासी सरगांव थाना भिनाय जिला अजमेर हाल ईदगाह कॉलोनी अजमेर 4. सुलेमान पुत्र श्री शौकिन जाति चीता (मुसलमान) उम्र 25 वर्ष निवासी ईदगाह कॉलोनी वैशाली नगर अजमेर को गत दिनों चौधरी कॉलोनी में पर्स छीनने की वारदात में दिनांक 28.1.2017 को गिरफतार किया गया।अभियुक्तगण को पेश न्यायालय किया जाकर 2 दिन के पी./सी. रिमाण्ड़ प्राप्त किया जाकर पूछताछ की गई तो अपराधियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में (क्रि.गंज, सिविल लाईन, गंज व अलवरगेट अजमेर ) में 16 वारदाते करना स्वीकार किया है जो निम्न स्थानों पर की गई है। रामनगर फॉयसागर रोड़ अजमेर, ग्लीट्ज सिनेमा के पास, फॉयसागर रोड़ अजमेर, मित्तल अस्पताल के पास अजमेर, वृन्दावन गार्डन के पास ,अलखनन्दा कॉलोनी वैशाली नगर अजमेर, चौधरी कॉलोनी वैशाली नगर अजमेर, सागर विहार कॉलोनी वैशाली नगर अजमेर, स्टीफन तिराहा, बलदेव नगर, पंचशील नगर , पुरानी चौपाटी के पास, कचहरी रोड़ मस्जिद के पास, राजा सर्किल चौराहा के पास, अभियुक्तगण ने निन्न स्थानो पर राह/स्कूटर/मोटरसाईकिल पर चलती औरते के हाथों में से बैग छीनने की वारदाते की है। जिनमें अपराधियों को कुछ रूपये, मोबाईल इत्यादि मिलते है। जिनमें से पर्स व दस्तावेज तो सुनसान जगह/नाले में फेंक देते है। रूपये व मोबाईल से अपने शौक पूरे करते है। शहर में इस तरह अन्य वारदाते करने वाले को भी जिला पुलिस द्वारा अविलम्ब गिरफ्तार कर कार्यवाही की जावेगी।
510 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस थाना मसुदा में अमर सिंह पुत्र रामकरण उर्फ जाडु जाति जाट उम्र 42 साल निवासी कुण्ड की खिडकी मसूदा थाना मसूदा अजमेर को धारा 151 सीआरपीसी व ओमप्रकाश पुत्र मंगला रेगर जाति रेगर उम्र 30 साल निवासी मसूदा थाना मसूदा अजमेर 2. धन्नाराम पुत्र बरदा जाति रेगर उम्र 35 साल निवासी मसूदा थाना मसूदा अजमेर 3. श्रवण पुत्र सायर रावत उम्र 35 साल निवासी चौरसिया को 510 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया। व 2 एमवीएक्ट के चालान किये गये।
185 एम वी एक्ट मे गिरफतार किया गया ।
पुलिस थाना सरवाड में सत्यनारायण पुत्र रामस्वरूप जाति राव उम्र 42 साल निवासी भगवानपुरा थाना सरवाड़ जिला अजमेर को 185 एम वी एक्ट मे गिरफतार किया गया ।
शांति भंग के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सरवाड महावीर पुत्र रामा जाति खाती उम्र 35साल निवासी फतेहगढ थाना सरवाड़ जिला अजमेर 151 सी आर पी सी मे गिरफ्तार किया गया ।