ध्यान और रिलैक्सेशन पर निशुल्क क्लासेस एक फरवरी से

अजमेर, 29 जनवरी। हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा तीन दिवसीय निशुल्क विश्व स्तरीय आॅनलाईन ध्यान एवं रिलैक्सेशन की मास्टर क्लासेज एक फरवरी से आरम्भ होगी।
हार्टफुलनेस संस्थान के अजमेर केन्द्र समन्वयक श्री भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि इन निशुल्क क्लासेज से जुड़कर व्यक्ति प्रभावशाली रिलैक्सेशन, ध्यान तथा ऊर्जावान जीवन जी सकता है। इन कक्षाओं को संस्था के प्रधान प्रशिक्षक श्री कमलेश डी पटेल संचालित करेंगे। इसके माध्यम से शरीर और मनोविज्ञान पर सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होता है। ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, स्थिरता एवं भावनात्मक समझ में वृद्धि होती है। मानवीय गुणों के विकसित होने से आंतरिक संसाधनों में वृद्धि होती है और हमारा हृदय अन्तरमन के साथ लय अवस्था स्थापित कर लेता है। हृदय हमे आंतरिक शक्ति, साहस, स्वभाविक करूणा, सहानुभूति और अच्छाई देता है।
उन्होंने बताया कि बुधवार एक फरवरी का सत्रा शारीरिक स्फूर्ति के लिए रिलैक्सेशन एवं चेतना के विस्तार पर केन्द्रीत होगा। इस दिन हृदय में दिव्य प्रकाश के स्त्रोत पर निर्देशित ध्यान करना सिखाया जाएगा। अगले दिन गुरूवार को दिन के अंत में मन को शांत करना सिखाया जाएगा। इससे जीवन तनाव एवं भावनाओं से मुक्त होकर सरल हो सकेंगा। इसी प्रकार शुक्रवार को अंतिम सत्रा में अपने हृदय की आवाज सुनकर आंतरिक स्व से जुडने का अवसर मिलेगा।
इन कक्षाओं में भाग लेने के लिए हार्टफुलनेस संस्थान की वैबसाइट पर मास्टरक्लास लिंक के माध्यम से एक बार रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। पन्द्रह वर्ष की आयु से बड़े व्यक्ति इसमें पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन के पश्चात प्रतिदिन वैबलिंक प्राप्त होगा। इस वैबलिंक को जिज्ञासु अपनी सुविधा जनक समय एवं स्थान पर खोलकर मास्टर क्लासेज में भाग ले सकता है। व्यक्तियों के साथ साथ समूह में अथवा संस्था स्तर पर भी भाग लिया जा सकता है। संस्थान के द्वारा शास्त्राीनगर स्थित सामुदायिक भवन संख्या 2 में प्रतिदिन सायं 6 बजे मास्टर क्लासेज का आयोजन किया जाएगा। जिज्ञासु व्यक्ति हार्टफुलनेस संस्थान के टोल फ्री नम्बर 18001037726 पर भी सम्पर्क कर सकते है।

error: Content is protected !!