मित्तल हॉस्पिटल में निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण शिविर सम्पन्न

75 से 85 आयु वर्ग के बुजुर्ग पीड़ितों ने पाया लाभ

_DSC3468अजमेर 13 फरवरी। पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर अजमेर में सोमवार 13 फरवरी 2017 को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का अनेक पीड़ितों ने लाभ उठाया। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक जैन ने शिविर में पीड़ितों को अपनी विशेषज्ञ परामर्श निःशुल्क प्रदान की।
डॉ दीपक जैन ने बताया कि 75 से 85 आयु वर्ग के बुजुर्ग स्त्री और पुरुषांे ने शिविर का लाभ उठाया। इनमें अधिकांश को घुटने और टखने में दर्द की शिकायत थी। कूल्हे और घुटने के जोड़ प्रत्यारोपण के लिए भी रोगियों का पंजीयन किया गया है। इन रोगियों के अगले 15 दिन में ऑपरेशन किए जाएंगे।
निदेशक डॉ दिलीप मित्तल ने बताया कि जोड़ प्रत्यारोपण के लिए पंजीकृत रोगियों को ऑपरेशन एवं निर्देशित जांचों पर 20 प्रतिशत की छूट 15 दिवस तक प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जोड़ प्रत्यारोपण के लिए रोगी आगामी 27 फरवरी तक पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्हें शिविर में देय ऑपरेशन एवं निर्देशित जांचों पर 20 प्रतिशत रियायत का लाभ मिलेगा।

error: Content is protected !!