जरूरतमंद व्यक्तियों को एक जगह मिलेगी योजनाओं की जानकारी
अजमेर, 14 फरवरी। राज्य बाल संरक्षण की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के डीआरडीए भवन में एकल खिड़की ‘सहाय’ का फीता काटकर शुभारम्भ किया। इससे जरूरतमंद व्यक्तियों को एक ही स्थान पर सरकार की समस्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही उनके आवेदन भी करवाए जा सकेंगे।
उद्घाटन अवसर पर श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने कहा कि जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा सेन्टर फाॅर एडवोकेसी एण्ड रिसर्च (सीएफएआर) संस्था के द्वारा किए गए प्रयास से जरूरतमंद व्यक्तियों विशेषकर महिलाओं और बच्चों तक लोक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच को सुनिश्चित किया जा सकेगा। राज्य बाल आयोग के माध्यम से ‘सहाय‘ एकल खिड़की को हर सम्भव सहायता प्रदान की जायेगी तथा साथ ही इस तरह की एकल खिडकियां पूरे प्रदेश में आरम्भ करने की पहल की जायेगाी। एकल खिडकी एक ऐसा प्लेटफार्म है जहंा पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व समुदाय अपनी समस्याओं को साझा कर सके एवं उनको सुनकर समाधान प्रदान कर सके। इसमें कई प्रकार की गतिवीधियां संचालित होगी। समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए संचालित होने वाली सामाजिक सुरक्षा एवं विकास की योजनाओ के लिये जिम्मेदार विभागो के बीच आपसी सामंजस्य को सुनिश्चित किया जाएगा। समुदाय के प्रतिनिधी व स्वय सेवी कार्यकर्ताओ का क्षमता वर्धन होगा। सभी सरकारी योजनाओ के बारे मे जागरूकता किया जाएगा। सामाजिक योजनाओ के लिये नामांकन शिविरो का आयोजन कर योजनाओ को पात्रा व्यक्ति तक पहुचाने का कार्य सवेंदनशीलता से किया जाएगा। एकल खिड़की के संबंध में सहयोग प्राप्त करने के लिए राखी वधवार से 8003590301, भूपेन्द्र सिंह से 8003590320 तथा आनन्द सिंह से 7229993997 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अबु सूफियान चैहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री अभिषेक, सीएफएआर संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री आनंद मोटिश उपस्थित थे।