Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u839618843/domains/ajmernama.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
‘‘राजस्थान सिन्धी युवा सम्मेलन‘‘ के पोस्टर का विमोचन - Ajmernama

‘‘राजस्थान सिन्धी युवा सम्मेलन‘‘ के पोस्टर का विमोचन

unnamedअजमेर, 25 फरवरी, 2017। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा सिन्धी भाषा शिक्षा के विकास के उद्देश्य से आगामी 05 मार्च को आयोजित होने वाले राजस्थान सिन्धी युवा सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन आज दिनांक 25 फरवरी, 2017 को माननीय षिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री प्रो0 वासुदेव देवनानी के करकमलो द्वारा किया गया।
उल्लेखनीय है कि आगामी 05 मार्च को मेरवाड़ा स्टेट भागचन्द की कोठी, अजमेर में आयोजित होने वाले सम्मेलन में पूरे प्रदेष से सिधंी समाज के युवा भाग लेंगे। परम श्रद्धेय महामण्डलेष्वर स्वामी हंसराज जी महाराज द्वारा आषीर्वचन से कार्यक्रम के आगाज में प्रो0 वासुदेव देवनानी षिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री राजस्थान सरकार की अध्यक्षता रहेगी। सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्री श्रीचंद कृपलानी, शहरी विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री राजस्थान सरकार एवं विषिष्ट अतिथि श्री ज्ञानदेव आहूजा विधायक रामगढ (अलवर) एवं श्री तरूणराय कागा, विधायक चैहटन (बाडमेर) रहेंगे। सम्मेलन में मुख्य वक्ता डाॅ रविप्रकाष टेकचन्दानी, डायरेक्टर राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद रहेंगे।
युवाओं को सिन्धी भाषा, शिक्षा, साहित्य एवं संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ प्रषासनिक सेवाओं में सफलता के लिए मार्गदर्षन प्रदान किया जाएगा तथा युवाओं को रोजगार के अवसरों के सम्बंध में सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। पोस्टर विमोचन के अवसर पर सम्मेलन को सफल बनाने हेतु गठित की गई समिति के सदस्य डाॅ प्रताप पिंजानी, तुलसी सोनी, जयकिषन पारवानी, दीपेन्द्र लालवानी, मनोहर मोटवानी, रमेष चैलानी, घनष्याम भूरानी, डाॅ0 कमला गोकलानी, गोविन्द खटवानी, राजू उदेरानी, बलराम हरलानी, पारस लौंगानी, डाॅ0 ललित षिवनानी, डाॅ विनोद टेकचन्दानी, श्वेता शर्मा, कुमार लालवानी, गोविन्द जेनानी, घनष्याम भगत, राजेष झूरानी, काजल जेठवानी, अषोक मंगलानी, पुरूषोत्तम तेजवानी, गौरव मीरवानी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!