भाजपा की जीत पर आतिशबाजी की

zzआज दिनांक 11 मार्च 2017 को भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड मे मिले पूर्ण बहुमत व ऐतिहासिक जीत पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व मे गांधी भवन चौराहा पर आतिशबाजी व एक दूसरे को मिठाई खिला कर,ढोल बाजो पर नाच-गाकर खुशी का इजहार किया व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया इस जीत पर शिक्षा व पंचायत राज मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि लोग विकास चाहते है मतदाताओं ने 65 सालो से चल रही सम्प्रदाय वाद,जातिवाद,भाषावाद की राजनीति को नकार कर विकास के लिए वोट दिया है और जिस प्रकार वर्तमान मे विकास हो रहा है उससे राजस्थान मे होने वाले आगामी विधानसभा चुनावो मे वसुंधरा राजे जी के नेतृत्व मे भाजपा की सरकार बनेगी।
धरोवर संरक्षण व प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओकर सिंह लखावत ने कहा कि अब जनता जाति के आधार पर मत ना देकर विकास के नाम पर मतदान करने लगी है इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय नरेन्द्र मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व व अमित शाह जी की संगंठनात्मक नीति प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व भाजपा बूथ कार्यकर्त्ता की जीत बताई।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है अब विकास को गति मिलेगी इससे बिगड़ी कानून व्यवस्था पर रोक लगेगी
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने भारत के लोकप्रिय जननेता देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी के करिश्माई नेतृत्व, उत्तर प्रदेश प्रभारी ओम जी माथुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की संगठनात्मक कुशल प्रबंधन, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री भूपेन्द्र जी यादव के परिश्रम, यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा जी राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक जी परनामी व सभी उत्तरप्रदेश के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को बधाई दी यादव ने कहा कि उत्तरप्रदेश मे सभी दल सिर्फ एक भाजपा को हराने के लिए एक हो गए थे किन्तु जनता ने भाजपा को पूर्णबहुमत देकर पुनः साबित कर दिया की लोगो का भाजपा मे पूर्ण विश्वास है उत्तरप्रदेश की जनता गुंडाराज से त्रस्त थी अब भाजपा कि सरकार बनने से उत्तरप्रदेश को गुंडाराज से मुक्ति मिलेगी साथ ही विकास को गति मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रासा सिंह रावत व महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने इसे देश की बड़ी जीत बताया इससे भारतीय जनता पार्टी को राज्यसभा मे भी बहुमत मिलेगा और जन हित के विषयों से जुड़े बिलो को पास करवाने मे सहयोग मिलेगे जिसे देश मे विकास की गंगा बहेगी
आज खुशी का इजहार करने वालो मे उपमहापौर सम्पत सांखला,पूर्व जिलप्रमुख सरिता गैना,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य कंवल प्रकाश,पूर्वविधयाक हरीश झामनानी,धर्मेश जैनजिला महामंत्री रमेश सोनी,जयकिशन पारवानी,जिला उपाध्यक्ष विकास सोनगरा,सोमरत्न आर्य,संजय खंडेलवाल, घीसू गढ़वाल,सम्पत भाटी,तुलसी सोनी,बलराम हरलानी,जिला मंत्री रविन्द्र जसोरिया,राजेश घाटे, नरपत सिंह,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि शर्मा,मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, योगेश शर्मा,राजकुमार लालवानी,सोहन शर्मा,बलराज कच्छावा,मुकेश खिंची,विनोद कंवर, अमृत नाहरिया,मीडिया संयोजक व पार्षद अनीश मोयल,नीरज जैन,महेन्द्र मित्तल,महेंद्र जादम,मोहन लालवानी,के. के त्रिपाठी, भागीरथ जोशी, राजू साहू, चन्द्रेश सांखला,प्रकाश मेहरा,दुर्गा प्रसाद शर्मा,अनिल नरवाल,भारती श्री वास्तव, धर्मेन्द्र शर्मा,मीडिया सहसंयोजक रचित कच्छावा,प्रवीण जैन, उमेश गर्ग, प्रेस विजय लक्ष्मी विजय,सीमा गोस्वामी, श्वेता शर्मा,अशोक शर्मा,रवि मित्तल, राहुल मेहरा, शक्ति जैन, सरबजीत सिंह छाबड़ा, अशोक यादव,अमित यादव,अश्वनी चौहान, मनीष शर्मा,रोहित यादव ,कशिश कच्छावा,सलीम मोहमद, ,अनुपम गोयल, फराद सागर,देवेन्द्र सिंह शेखावत,राजीव भरद्वाज,सी. पी. गुप्ता, संजीव नागर,जे. के गुप्ता,मजहर खान, शरीफ पठान, शमशेर खान,राजू कुमावत, डॉ मसूर अली, दिनेश अग्रवाल,वनिता जैमन,उषा किरण जोशी,आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
अरविन्द यादव
जिलाध्यक्ष
भाजपा शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!