पण्डित सुदामा शर्मा ने मंत्री देवनानी को दी खुली चुनौती

प्रदेश स्तर पर आन्दोलन होगा ओर तेज

प्रो. वासुदेव देवनानी
प्रो. वासुदेव देवनानी
गत 08 अप्रैल को जयपुर में शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी द्वारा ब्राह्मण समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने से उपजे विवाद पर देवनानी ने कहा मैंने ब्राह्मण समाज के बार में कभी भी ऐसा नहीं कहा ? यह कथन उनके द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2017 को स्थानीय समाचार पत्र में साक्षात्कार प्रकाशित हुआ। जो कि पूर्णतः असत्य है। अजमेर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पण्डित सुदामा शर्मा ने कहा कि देवनानी झूठ बोल रहे है। उनके द्वारा कि गयी टिप्पणी का विडियों मौजूद है और यदि वे सच बोल रहे है तो जिस राजस्थान के समाचार पत्र जयपुर संस्कण ने दिनांक 09 अप्रैल 2017 को यह समाचार प्रकाशित किया था। तो उसके विरूद्ध कार्यवाही क्यूं नहीं की गयी।
अतः स्पष्ट है कि देवनानी लोगों को भ्रमित कर रहे है। समाज ने उनसे केवल माफी मांगने का आग्रह किया था। लेकिन उन्होने अपनी राजनीतिक गोटियों इस्तेमाल कर समाज को तोड़ने की कुचेष्ठा की जिसका परिणाम यह हुआ कि समाज ओर अधिक उदगेलित हुआ और यह आन्दोलन अब व्यापक होता जा रहा है।
पण्डित सुदामा शर्मा ने आज अपने सहयोगियों के साथ एक बैठक कर यह निर्णय किया कि मंत्री देवनानी द्वारा फैलाये जा रहे झूठ का जवाब सार्वजनिक बहस कर दिया जाये। इसके लिये उन्होने मंत्री देवनानी को चुनौति वे जब चाहे जिस स्थान पर चाहे हम उनको सबूत सहित बहस के लिये तैयार है। यह बहस नया बाजार चौपड़ पर हो तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। यदि मैं (पण्डित सुदामा शर्मा) साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया तो अपने पद इस्तीफा वहीं जनता के सामने दे दुंगा। क्या यही क्रम मंत्री देवनानी स्वीकार करेंगे। इस हेतु समाचार पत्रों के माध्यम से यह चुनौति जारी कि जा रही है।
आज कि बैठक में यह निर्णय किया गया कि प्रत्येक वार्ड स्तर पर समाज के बन्धुओं से सम्पर्क कर इस आन्दोलन को ओर अधिक गति प्रदान की जायेगी। सभी जनप्रतिनिधियों, पार्षद, विधायक, सांसद से मिलकर इस बारे में आग्रह किया जायेगा।
आगामी दिनों में अनेक स्थानों पर सामुहिक सदबुद्धि यज्ञ किये जायेगें। प्रदेश के ब्राह्मण समाज के सभी जिलाध्यक्षों से सम्पर्क कर आगामी रणनीति के बारे में चर्चा की जायेगी। अजमेर ब्राह्मण महासभा का प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही मुख्यमंत्री से भेंट करेगा।
इस अवसर पर महेन्द्र उपाध्याय, गौरव शर्मा, रमेश सिखवाल, विवेक पाराशर, योगेन्द्र ओझा, अभय शर्मा, गिरीराज आचार्य, ओम प्रकाश आचार्य, ब्रिजेश पाण्डे, कृष्ण गोपाल जोशी आदि उपस्थित थे।

सुदामा शर्मा
जिलाध्यक्ष
अजमेर राजस्थान ब्राह्मण महासभा

error: Content is protected !!