शहर की सड़कों का होगा कायाकल्प- प्रो. देवनानी

शिक्षा राज्यमंत्राी ने किया सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ

प्रो. वासुदेव देवनानी
प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 29 अप्रेल। शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शीघ्र ही देश का सबसे महत्वपूर्ण शहर होगा। शहर की सड़कों का कायाकल्प हो रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों से अतिक्रमण हटाकर सड़क चैड़ी की गई है। इन कार्यों पर करोड़ों रूपए खर्च किए जाएंगे। स्मार्ट सिटी योजना के तहत 2 हजार करोड़ रूपए से विकास कार्य कराएं जाएंगे। आने वाले कुछ वर्षों मंे अजमेर की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने नया बाजार एवं गौरी नगर ईदगाह क्षेत्रा में नगर निगम द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि अब अजमेर का प्राचीन गौरव एक बार पुनः स्थापित हो रहा है। वाराणसी के बाद अजमेर ऐसा शहर है जहां स्मार्ट सिटी, हैरिटेज सिटी, हृदय, अमृत एवं सिटी आॅइकान जैसी सभी प्रमुख योजनाएं एक साथ लागू की गई हैं।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को विकसित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आनासागर झील के चारों तरफ पाथवे बनाया जा रहा है। सर्किट हाउस और बजरंगगढ़ के नीचे पहाड़ी पर झरना बनाया जाएगा। यह झरना झील के चारों तरफ से देखा जा सकेगा। इसी तरह सुभाष उद्यान का भी कायाकल्प किया जा रहा है। योजना के तहत विभिन्न वार्डों में भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
प्रो. देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार शहर में सुविधाएं उपलब्घ कराने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। शहर एवं आसपास के गांवों में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए करोड़ों रूपए स्वीकृत किए गए है। हाथीखेड़ा, अजयसर एवं खरेकड़ी आदि गांवों में तो आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणों को घर-घर पेयजल के कनेक्शन दिए जा रहे है।
इस अवसर पर पार्षद श्री रमेश सोनी, श्री भागीरथ जोशी सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!