संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में उमड़ा जन सैलाब

अजमेर। रविवार को गुलाबबाड़ी राजाकोठी स्कूल के पास खुले मैदान में संगीतमय सुन्दरकांड की बही सरिता में पूरे शहर के धर्मप्रेमियों ने डुबकियां लगा कर धर्मलाभ कमाया। शिव मंदिर नवयुवक मंडल गुलाबबाड़ी के सौजन्य से संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का वाचन सुन्दरकाण्ड सम्राट अश्विनी कुमार पाठक अहमदाबाद वालों के द्वारा किया गया। लगातार बारह वर्षों से अनवरत रोजाना सार्वजनिक सुन्दरकाण्ड पाठ कर रहे अश्विनी कुमार पाठक का यह 4655वां पाठ था। इस पाठ के लिये गुलाबबाड़ी में भव्य पाण्डाल सजा कर बालाजी की आराधना की गयी। सभी पाठकों को सुन्दरकाण्ड की पुस्तक और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम को भव्यता देने के लिये पाठ में बैठने वाले श्रद्धालुओं को राम, लखन, भरत, शत्रुघ्न, कौशल्या, कैकयी, उर्मिला इत्यादी खंड बनाये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ रामधुनी के साथ हुआ और आरती के साथ सफल हुये इस आयोजन में विधायक अनिता भदेल, कंवल प्रकाश किशनानी के साथ शिव मंदिर नवयुवक मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का सराहनीय रहा।
error: Content is protected !!