सूफी फेस्टिवल 4 अक्टूबर से

अजमेर। सूफी संस्था की दूसरी सालगिरह पर दिल्ली के मारवाह संस्थान के तत्वावधान में अजमेर में आठ दिनों तक सूफी फेस्टिवल मनाया जा रहा है। डिवाइन अबोड की चीफ  गुलशा बेगम ने मेरवाड़ा एस्टेट में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शान्ति का सन्देश देने वाले ख्वाजा के दर से सूफिज्म का सन्देश पूरी दुनिया में पहुंचाना ही संस्था का उद्देश्य है। सूफी महोत्सव के दौरान  अन्तर्राष्ट्रीय सूफी साहित्य, पुस्तकें, पेन्टिंग्स, विभिन्न देशों में लोकप्रिय एवं अवार्डेड फिल्मों का प्रदर्शन, कव्वाली कार्यक्रम प्रमुख तौर पर किया जाएगा। फॉयसागर रोड स्थित इख्लास गैलेरी में आयोजित प्रदर्शनी में 16वीं शताब्दी की ऑटोमन, फर्सियन, अरबी और यहूदी भाषी पुस्तकें, विश्व की अलग-अलग इस्लामिक इमारतों, रुमी की जीवनी अहले सूफी, सूफी संबंधी ज्ञानवर्धक सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी सुबह 11 से शाम 6 बजे तक और शाम 6 बजे से जवाहर रंगमंच पर सूफी महोत्सव के कार्यक्रम पेश किये जाएंगे।

error: Content is protected !!