सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयन्ती पर हॉकी लीग प्रतियोगिता शुरू

अगले वर्ष से प्रतियेागिता होगी राज्य स्तर पर – धर्मेन्द्र गहलोत
सेंट पॉल की मयूर पर जीत में नवदीप की हेट्रीक

19052017अजमेर 19 मई 2017। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 851वीं जयंती अवसर पर चन्द्रवरदाई नगर स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल नगर के हॉकी एस्ट्रोट्रफ मैदान पर हॉकी लीग प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन निगम महापौर धर्मेन्द्र गहलोत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान के नाम से इस शहर के नाम को बड़ा करते हुए उनकी स्मृति में आयोजित होने वाली हॉकी लीग प्रतियोगिता अगले वर्ष से राज्य स्तर पर किया जायेगा। इस आयोजन हेतु निगम सभी सुविधायें प्रदान करेगा। उन्होने खिलाडि़यों को खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेकर श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनायें दी। खेलों के आयोजन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि नगर निगम आगामी 10 जून से राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन पटेल मैदान पर करेगी। साथ ही समय समय पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में निगम अपनी अग्रणीय भूमिका निभायेगी। उन्होने खिलाडियों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी की शुभद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपमहापौर सम्पत सांखला, भारतीय खेल प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रशिक्षक नन्द कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। मंच संचालन विनीत लोहिया ने किया। स्वागत भाषण कंवल प्रकाश किशनानी और धन्यवाद नवीन सोगानी ने दिया।
प्रतियोगिता के उदघाटन मुकाबले में सेंट पॉल स्कूल ने मयूर स्कूल को 3-1 से हराया। विजेता टीम मध्यांतर के समय 2-1 से आगे थी। खेल की शुरूआत में ही सेंट पॉल के खिलाडियों ने आक्रामक रूप अपनाते हुए 8वें मिनट में पलेन्टी कॉर्नर को नवदीप ने गोल में बदल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 2 मिनट बाद ही मयूर ने स्कोर को 1-1 कर दिया। मध्यांतर से ठीक पूर्व नवदीप ने दूसरा गोल ठोका। खेल के उतरार्थ में भी सेंट पॉल ने विपक्षी टीम पर दबाव बनाये रखा तथा 33वें मिनट में नवदीप ने तीसरा गोल ठोक कर 3-1 की बढ़त के साथ अपनी हेट्रीक भी बनाई। प्रतियोगिता को दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जायेगा।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को 23 मई को होने वाले तारागढ़ स्थित पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर होने वाले मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
ख्याती प्राप्त तिरंदाजों को किया सम्मानित: समापन समारोह आज
चतुर्थ सम्राट पृथ्वीराज चौहान मेमोरियल शूटिंग व तीरंदाजी नेशनल चैम्पियनशीप के चौथे दिन शुक्रवार को ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुके तीरंदाजों को सम्मानित किया गया। करणी स्पोटर्स एकेडमी पर आयोजित चार दिवसीय रायफल शूटिंग और तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का समापन समारोह शनिवार को शाम 4 बजे लोहागल रोड़ स्थित एकेडमी परिसर में आयोजित होगा।
शुक्रवार को आयोजित एक सम्मान समारेाह में कृतिका शर्मा को दो नेशनल गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व, राज्यस्तरीय स्कूल गेम्स में 5 मेडल प्राप्त कर मुख्यमंत्री खेल प्रतिभा योजना में चयन, प्रेरणा शर्मा को 5 नेशनल गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व, राज्य स्तरीय स्कूली गेम्स व ओपन गेम्स में 7 पदक लाकर मुख्यमंत्री खेल प्रतिभा योजना में चयन, दुर्गेश कंवर को ऑल इण्डिया ओपन यूनिवर्सिटी में भगवंत यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, चिराग शर्मा को 2 नेशनल गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर, पृथ्वीराज सिंह राठौड़ को मिनी नेशनल ओपन गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर, महिपाल सिंह को तीरंदाजी के आधार पर भारतीय सेना में चयन होने पर, मनवीर सिंह सोढ़ी को राज्य स्तरीय खेलों में अजमेर का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
शूटिंग प्रतियोगिता में उदयपुर से जसवि। अजमेर मयूर स्कूल से हर्षित शर्मा, चिपरान्य गुप्ता, मैत्री आर्य, गार्गाी आर्य। जयपुर से अर्पना रावल, प्रिती परमार, पंकज जादौन, उदयभा सिंह, शैलेन्द्र सिंह, उज्ज्वल प्रताप सिंह, अरूण सिंह, जयपाल सिंह, राजवेन्द्र सिंह राठौड़, मोहित यादव, भूपेन्द्र सिंह। बीकानेर से अनिल गोदरा, हमेन्द्र सिंह, अशोक विक्रम, महिला में श्रद्धा प्रभार। टोप सोट से अंशिका कंवर, नन्दनी राठौड़, विष्णु प्रताप, हिम्मत सिंह शेखावत, शुभम सिंह। आगरा के सेंट एण्ड्रन शूटिंग रेंज से पूजा प्रजपति, मधुर बसंत, वाशु, वैशाली, जितेन्द्र, सौची, रिधमा, माधव, वरूण। उत्तर प्रदेश से अजय मलिक, अतुल बालियान, नमन जैन। हरियाणा से कमल प्रित, ममता जसप्रित शामिल है। वहीं तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरियाणा से प्रिया चौहान, ईयासी राणा, कृतिका यादव, हर्ष यादव, विशाल शर्मा, यश वैष्णव। आर्मी से सुरेन्द्र कुमार, कुलदीप शर्मा, सुनील कुमार शामिल है। इन सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन बहुत अच्छा था।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति
9829070059

error: Content is protected !!